
पाकिस्तान: मंदिर में मूर्तियों के तोड़े जाने पर सैकड़ों हिन्दुओं का सड़कों पर प्रदर्शन
AajTak
पाकिस्तान में कराची के एक दुर्गा मंदिर में दो चरमपंथी युवकों द्वारा मंदिर के अंदर स्थापित मूर्तियों को हथोड़े से तोड़ने के मामले में बवाल छिड़ गया है. इसको लेकर आज कराची सिटी कोर्ट और प्रेस क्लब के सामने सैकड़ों पाकिस्तानी हिन्दुओं ने सड़कों पर प्रदर्शन किया.
पाकिस्तान के कराची के नारायणपुरा इलाके के एक दुर्गा मंदिर में कल शाम दो चरमपंथी युवकों द्वारा मंदिर के अंदर स्थापित मूर्तियों को हथौड़े से तोड़ने के मामले में बवाल छिड़ गया है. इसको लेकर आज कराची सिटी कोर्ट और प्रेस क्लब के सामने सैकड़ों पाकिस्तानी हिन्दुओं ने सड़कों पर प्रदर्शन किया. इसमें सैकड़ों की तादाद में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया और जल्द से जल्द आरोपियों को सजा देने की मांग की, ताकि दुबारा पाकिस्तानी अल्पसंख्यक हिन्दुओं और उनके धर्म के साथ इस तरह का व्यवहार न हो. उधर कराची सिटी कोर्ट ने पकड़े गए चरमपंथी युवक मो. वलीद को 14 दिनों के रिमांड पर भेज दिया है.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










