
पाकिस्तान: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए खुले मंदिर के दरवाजे, हिंदुओं ने पेश की मानवता की मिसाल
AajTak
बलूचिस्तान में बाढ़ से पीड़ितों की मदद के लिए हिंदू समुदाय ने बड़ा दिल दिखाया है. लोगों को शरण और भोजन देने के लिए मंदिर के दरवाजे खोल दिए हैं. इस मंदिर में सौ से अधिक कमरे हैं. जहां बाढ़ पीड़ितों ने शरण ली है. इस मंदिर का नाम बाबा माधोदास मंदिर है. यह ऊंचाई पर स्थित है.
पाकिस्तान में बाढ़ के कहर के बीच एक मंदिर ने लोगों के लिए मदद के दरवाजे खोले हैं. यहां मंदिर बलूचिस्तान के एक छोटे से गांव में है. जहां 300 के करीब बाढ़ पीड़ितों के खाने और रहने की व्यवस्था की गई है.
कछी जिले के जलाल खान गांव में स्थित बाबा माधोदास मंदिर ऊंचाई पर स्थित है. बाढ़ पीड़ितों ने यहां शरण ले रखी है. नदियों में बाढ़ के कारण गांव का संपर्क टूट गया था. स्थानीय हिंदू समुदाय ने बाढ़ प्रभावित लोगों और उनके पशुओं के लिए बाबा माधोदास मंदिर के दरवाजे खोल दिए। पीड़ितों में अधिकांश मुस्लिम समुदाय के हैं.
स्थानीय लोगों के अनुसार, बाबा माधोदास हिंदू संत थे. जिन्हें मुसलमानों और हिंदुओं दोनों मानते थे. भाग नारी तहसील के इल्तफ बुजदार बताते हैं कि उनके माता-पिता बाबा माधोदास के बारे में कहते थे कि वह ऊंट पर यात्रा करते थे. उन्होंने धार्मिक सीमाओं को पार कर लिया. वह लोगों को जाति और पंथ के बजाय मानवता की दृष्टि से देखते थे.
जलाल खान गांव के अधिकांश हिंदू रोजगार के लिए दूसरे क्षेत्रों में जाकर बस गए हैं. कुछ ही लोग हैं जो अभी यहां रहते हैं और मंदिर की देखरेख करते हैं. 55 वर्षीय रतन कुमार मंदिर की जिम्मेदारी संभालते हैं.
इस मंदिर में सौ से अधिक कमरे हैं. यहां बलूचिस्तान और सिंध प्रांत से हर साल भारी संख्या में तीर्थयात्री आते हैं. रतन कुमार के बेटे सावन कुमार बताते हैं कि बाढ़ की वजह से कई कमरों को नुकसान पहुंचा है. हालांकि मंदिर पूरी तरह से सुरक्षित है. मंदिर में 300 के करीब लोगों और उनके पशुओं को शरण दी गई है. इनकी हिंदू परिवारों द्वारा देखभाल भी की जा रही है.
स्थानीय हिंदुओं द्वारा लाउडस्पीकर के जरिए बाढ़ पीड़ितों से शरण लेने के लिए मंदिर में आने का आह्वान किया गया. वहां शरण लेने वालों का कहना है कि मुश्किल घड़ी में सहायता करने के लिए वे स्थानीय समुदाय के ऋणी हैं. बता दें कि पाकिस्तान में आई बाढ़ में लगभग 1,400 लोग मारे गए हैं. फसलें नष्ट हो गई हैं.

आज तेहरान में सुप्रीम नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारीजानी के जनाजे में मानो पूरा ईरान उमड़ आया. युद्ध में अली खामेनेई के बाद लाराजानी का मारा जाना ईरान का सबसे बड़ा नुकसान है. ईरान लगातार नेतृत्वविहीन हो रहा है, और वाकई में घायल है. लेकिन लारीजानी की मौत के बावजूद अमेरिका के खिलाफ युद्ध में डटा हुआ है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि लाराजानी की मौत से ईरान टूटा नहीं है, और अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी. इस बीच ईरान के खिलाफ और लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ भीषण प्रहार और बर्बादी के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप को नाटो देशों से निराशा हाथ लग रही है. युद्ध में किसी भी भूमिका में नाटो के उतरने से इनकार के बाद ट्रंप कह रहे हैं कि उन्हें नाटो की जरूरत नहीं.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.











