
पाकिस्तान पर भारत की डिजिटल स्ट्राइक जारी... इन PAK क्रिकेटर्स के भी इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक
AajTak
बाबर आजम समेत पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर्स इस समय PSL में भाग ले रहे हैं. बता दें कि इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और पाकिस्तान सुपर लीग (IPL) का आयोजन लगभग एक साथ हो रहा है.
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल (मंगवार) को हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी. इस हमले के बाद भारत सरकार एक्शन मोड में है. भारत सरकार उन पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ एक्शन ले रही है, जिनके भारत में बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं.
इन क्रिकेटर्स का इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक
अब पाकिस्तान क्रिकेटरों बाबर आजम, हारिस रऊफ, मोहम्मद रिजवान और शाहीन आफरीदी के इंस्टाग्राम अकाउंट 'कानूनी अनुरोध' के बाद भारत में ब्लॉक कर दिए गए हैं. भारत में इन खिलाड़ियों का इंस्टाग्राम अकाउंट खोलने की कोशिश करने वालों को यह संदेश मिल रहा है, 'भारत में यह अकाउंट उपलब्ध नहीं है. इस आशय के कानूनी अनुरोध के बाद यह फैसला लिया गया.'
यह भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा ने अरशद नदीम को भारत बुलाने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- कुछ लोग मेरी मां को टारगेट कर रहे
इस सप्ताह की शुरुआत में कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को भी 'भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के विरुद्ध भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठे और भ्रामक कथन और गलत सूचना प्रसारित करने' के लिए भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया था.
पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर, बासित अली और शाहिद आफरीदी के यूट्यूब अकाउंट भारत में बंद कर दिए गए थे. हालांकि शाहिद आफरीदी का इंस्टाग्राम अकाउंट अब भी उपलब्ध है. पाकिस्तानी अभिनेता अली जफर, माहिरा खान के इंस्टाग्राम अकाउंट भी भारत में ब्लॉक कर दिए गए. इसके साथ ही भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम का इंस्टाग्राम अकाउंट भी ब्लॉक कर दिया गया.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं. वहीं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.











