
पाकिस्तान पर बुरी तरह भड़का इजरायल, बोला- पाखंड ना करो
AajTak
मानवाधिकार की दुहाई देने पर इजरायल के विदेश मंत्रालय के महानिदेशक अलोन उशपिज़ो ने पाकिस्तान पर तंज कसा है. अलोन उशपिज़ो ने ट्वीट किया कि मानवाधिकार का 'चैम्पियन' पाकिस्तान वास्तव में शीशे के महल में रहता है, लेकिन अभी वो सिर्फ मध्य पूर्व के एक मात्र लोकतंत्रिक देश को ज्ञान दे रहा है. ये अच्छा पाखंड है.
फिलिस्तीनियों के साथ संघर्ष में इजरायल के खिलाफ मुखर रहने वाले देशों में तुर्की के साथ पाकिस्तान अगली कतार में खड़ा नजर आया. पाकिस्तान ने फिलिस्तीनियों पर हमले को लेकर इजरायल की जमकर आलोचना की. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने फिलिस्तीन के समर्थन में कई ट्वीट किए और फिलिस्तीनियों के मानवाधिकारों का हवाला देते हुए इजरायली हमले को रोकने की मांग की थी. पाकिस्तान वैश्विक स्तर पर फिलिस्तीनियों के मानवाधिकार के मसले पर इजरायल के खिलाफ दुनिया के देशों को लामबंद करने में जुटा रहा. लेकिन इजरायल ने गुरुवार को तब पलटवार किया जब पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने फिलिस्तीन में मानवाधिकार के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र संघ के एक कार्यक्रम को संबोधित किया. इजरायल ने अमेरिकी विदेश मंत्रालय के मानवाधिकार रिपोर्ट का हवाला देते हुए पाकिस्तान को आईना दिखाया. (फोटो-Getty Images) मानवाधिकार की दुहाई देने पर इजरायल के विदेश मंत्रालय के महानिदेशक अलोन उशपिज़ो ने पाकिस्तान पर तंज कसा है. अलोन उशपिज़ो ने ट्वीट किया, 'मानवाधिकार का 'चैम्पियन' पाकिस्तान वास्तव में शीशे के महल में रहता है, लेकिन अभी वो मध्य पूर्व के एक मात्र लोकतांत्रिक देश (इजरायल) को ज्ञान दे रहा है. ये सबसे बड़ा पाखंड है.' अलोन उशपिज़ो ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के सत्र में पाकिस्तान के विदेश मंत्री के संबोधन का हवाला देते हुए यह कटाक्ष किया. (फोटो-Getty Images) Human rights "champion" Pakistan, practically living in a palace of glass, is currently preaching to the only democracy in the Middle East as part of the @UN_HRC special session. Hypocrisy at its best. https://t.co/aByazt4QFc https://t.co/V2nZQA1yd2
ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









