
पाकिस्तान: पत्नी पर दूसरे मर्द से संबंध का आरोप, पति ने भाई के साथ मिलकर पत्थर मार कर दी हत्या
AajTak
कुछ दिन पहले पंजाब के मियांवाली जिले में सम्मान के नाम पर एक युवा महिला डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस के मुताबिक, 25 वर्षीय डॉक्टर अपने सहकर्मी से शादी करना चाहती थी लेकिन उसके पिता को यह मंजूर नहीं था.
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक महिला की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई. उस पर कथित तौर पर दूसरे व्यक्ति से अनुचित संबंध का आरोप था. यह घटना शुक्रवार को लाहौर से करीब 500 किलोमीटर दूर पंजाब के राजनपुर जिले में हुई.पुलिस के मुताबिक, महिला के पति की उम्र 20 साल है, और उसने अपनी पत्नी पर दूसरे पुरुष से अनुचित संबंध का आरोप लगाया है. शुक्रवार को शख्स ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर महिला को पेड़ से बांध दिया और पत्थर मारकर हत्या कर दी. पत्थर मारने से पहले उन लोगों ने उसे बेरहमी से प्रताड़ित भी किया.
पुलिस ने कहा कि अपराध को अंजाम देने के बाद दोनों भाई भाग गए. पुलिस को अंदेशा है कि दोनों पंजाब और बलूचिस्तान के बीच सीमा क्षेत्र में छिपे हुए हैं. महिला राजनपुर की अलकानी जनजाति से थी.
पाकिस्तान में हर साल सम्मान के नाम पर कई महिलाओं की हत्या कर दी जाती है. मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के अनुसार, पाकिस्तान में हर साल सम्मान के नाम पर लगभग 1,000 महिलाओं की हत्या कर दी जाती है. यह व्यापक रूप से माना जाता है कि पीड़ितों ने अपनी इच्छा के विरुद्ध विवाह करके या संबंध बनाकर अपने परिवार को शर्मसार और बदनाम किया है. ऐसी हत्याओं के पीछे अक्सर परिवार के लोग ही होते हैं.
कुछ दिन पहले पंजाब के मियांवाली जिले में सम्मान के नाम पर एक युवा महिला डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस के मुताबिक, 25 वर्षीय डॉक्टर अपने सहकर्मी से शादी करना चाहती थी लेकिन उसके पिता को यह मंजूर नहीं था.
पुलिस के मुताबिक, एक सप्ताह से अधिक समय पहले, डॉक्टर के पिता मियांवाली शहर में उसके क्लिनिक में आए और इस मामले पर उसके साथ बहस की. बहस के दौरान, उसने बंदूक निकाली और उस पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











