
पाकिस्तान: पंजाब प्रांत को मिला पहला सिख मंत्री, जानिए कौन हैं सरदार रमेश सिंह अरोड़ा
AajTak
पाकिस्तान में नई सरकार बनने के बाद सरदार रमेश सिंह अरोड़ा को पंजाब प्रांत का मंत्री बनाया गया है. उनको मुख्यमंत्री मरियम नवाज के मंत्रिमंडल में पंजाब प्रांत के अल्पसंख्यकों का विभाग दिया गया है. सरदार रमेश ने पाकिस्तान में सिख समुदाय के अधिकारों की रक्षा में अहम भूमिका निभाई और उन्हें ''द पंजाब सिख आनंद कारज विवाह अधिनियम 2018' को पारित करवाने का क्रेडिट दिया जाता है.
पाकिस्तान (Pakistan) के नारोवाल से विधायक और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (PML-N) के नेता रमेश सिंह अरोड़ा ने बुधवार को पंजाब प्रांत के मंत्री पद की शपथ ली. इसके साथ ही वो बंटवारे के बाद पंजाब में मंत्री पद संभालने वाले पहले सिख बन गए हैं. पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के नेतृत्व वाली पार्टी से संबंधित, अरोड़ा 8 फरवरी के चुनाव में जीतकर तीसरे कार्यकाल के लिए लाहौर प्रांतीय विधानसभा के लिए चुने गए.
49 वर्षीय रमेश सिंह अरोड़ा को हाल ही में पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक समिति का प्रधान (अध्यक्ष) और करतारपुर कॉरिडोर के एंबेसडर के रूप में भी चुना गया. अरोड़ा को पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज के मंत्रिमंडल में प्रांत के अल्पसंख्यकों का विभाग दिया गया है.
एजेंसी के मुताबिक पंजाब के ईसाई अल्पसंख्यक समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले एक अन्य सदस्य खलील ताहिर सिंधु ने बताया कि रमेश सिंह के भाई करतारपुर कॉरिडोर के मामलों को देख रहे हैं.
यह भी पढ़ें: लाहौर से जीते नवाज शरीफ, चौंका देंगे उस सीट से आने वाले नतीजे
रमेश सिंह अरोड़ा कौन हैं? 11 अक्टूबर 1974 को ननकाना साहिब में जन्मे और नारोवाल जिले के रहने वाले रमेश सिंह अरोड़ा 2013 में शपथ लेने वाले पंजाब प्रांतीय विधानसभा के पहले सिख सदस्य थे. उन्होंने सोशल एंटरप्राइज में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. इसके अलावा उन्होंने लाहौर स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी के गवर्नमेंट कॉलेज और अमेरिका में हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है. सरदार रमेश, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य, वाणिज्य और निवेश पर स्थायी समिति के अध्यक्ष और पाकिस्तान सिख काउंसिल के संरक्षक-प्रमुख के रूप में भी काम किया है.
पंजाब प्रांतीय विधानसभा की ऑफिसियल वेबसाइट के मुताबिक रमेश सिंह अरोड़ा एक मशहूर ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट और सोशल वर्कर भी हैं. उन्होंने पाकिस्तान में सिख समुदाय के अधिकारों की रक्षा में अहम भूमिका निभाई और उन्हें ''द पंजाब सिख आनंद कारज विवाह अधिनियम 2018' को पारित करवाने का क्रेडिट दिया जाता है. उनकी कोशिशों की वजह से ही पाकिस्तान ऐसा पहला देश बन गया है, जहां सिख विवाह पंजीकरण अधिनियम लागू किया गया है.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








