
पाकिस्तान ने मांगी मदद तो सऊदी अरब, UAE और चीन ने मारा बहाना
AajTak
मुश्किल वक्त में पाकिस्तान का साथ देने वाले दोस्त भी अब उससे पीछा छुड़ाने की कोशिश में हैं. सऊदी, चीन और यूएई से पाकिस्तान ने आर्थिक मदद मांगी है लेकिन इन देशों का कहना है कि पाकिस्तान पहले IMF से अपना लोन मंजूर कराए, उसके बाद ही वो उसे कर्ज देंगे. इधर, IMF भी पाकिस्तान को लोन देने के लिए कड़ी शर्तें रख रहा है.
एक तरफ पाकिस्तान जहां विदेशी मुद्रा भंडार की कमी और बढ़ते विदेशी कर्ज के कारण तेजी से दिवालिया होने के कगार पर जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ विदेशों से कर्ज लेना भी उसके लिए मुश्किल होता जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष पाकिस्तान को आर्थिक पैकेज देने से कतरा रहा है और कई कड़ी शर्त रख रहा है. ऐसे में पाकिस्तान के करीबी दोस्त समझे जाने वाले देश भी उसे कर्ज देने से आनाकानी कर रहे हैं. पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने खुद यह बात कही है.
पाकिस्तान के वित्त मंत्री ने कहा कि संकटग्रस्त पाकिस्तान को उधार देने में करीबी देश अब सावधानी से आगे बढ़ रहे हैं. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने कहा, 'हम सऊदी अरब, यूएई गए और कई दूसरे देशों से बात की. वे पैसे देने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन सभी का कहना है कि हमें पहले आईएमएफ में जाने की जरूरत है.'
इस्माइल का कहना है कि चीन के एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक ने भी पाकिस्तान को कर्ज देने से ये कहते हुए मना कर दिया है कि अगर विश्व बैंक पैसा देता है तो ही वो पाकिस्तान को लोन के रूप में पैसे देगा. एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक को विश्व के बड़े फंडर्स के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए बनाया गया था.
साल 2018 में भी पाकिस्तान के साथ कुछ ऐसा ही हुआ था लेकिन उस वक्त उसके करीबी समझे जाने वाले दोस्तों ने उसे काफी आर्थिक मदद दी थी. 2018 में पाकिस्तान इसी तरह के आर्थिक संकट से जूझ रहा था. पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में मदद के लिए जाने से पहले चीन, सऊदी अरब और यूएई से आर्थिक मदद मांगी थी और इन देशों ने उसकी मदद भी की थी. लेकिन अब ये देश पाकिस्तान को कर्ज देने से बच रहे हैं.
ब्लूमबर्ग 2009 से ही पाकिस्तान के आर्थिक स्थिति का डेटा जमा कर रहा है. डेटा के अनुसार, पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति वर्तमान में सबसे निचले स्तर पर है. पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार भी तेजी से खाली हो रहा है और ये एक साल से कम समय में ही आधा हो गया है. पाकिस्तानी रुपये में भी 8% की गिरावट आई है. एशिया के 13 देशों की मुद्रा से तुलना करें तो पाकिस्तानी रुपया सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली मुद्रा है.
कर्ज चुकाने के लिए नहीं है पैसे

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.






