
'पाकिस्तान ने दशकों तक अमेरिका को उल्लू बनाया, अब चीन की बारी...', पूर्व IAF अफसर ने खोली पोल
AajTak
क्रिस्टीन फेयर ने अपने आर्टिकल में लिखा, 'पिछले कुछ वर्षों में मुझे वॉशिंगटन में भारतीय दूतावास के कई अधिकारियों से मिलने का मौका मिला है. सभी ने कभी न कभी एक ही सवाल पूछा कि आखिर अमेरिकियों को पाकिस्तानी धोखा कैसे देते रहते हैं?'
भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के साथ चीन की सांठ-गांठ साफ तौर पर सामने आई थी. चीन पर्दे के पीछे रहकर पाकिस्तान को आर्थिक और सैन्य मदद मुहैया कराता रहा है. इसी को लेकर वायुसेना ग्रुप पूर्व कैप्टन अजय अहलावत ने शनिवार को चुटकी लेते हुए पाकिस्तान को धोखेबाज़ी का मास्टर बताया, जिसने ऐतिहासिक रूप से वैश्विक शक्तियों का इस्तेमाल किया है.
चीन के साथ भी चालबाजी
अमेरिकी पॉलिटिकल साइंटिस्ट सी. क्रिस्टीन फेयर के एक आर्टिकल पर प्रतिक्रिया देते हुए अहलावत ने लिखा, 'पाकिस्तान चालाकी में माहिर है. वो सभी को मूर्ख बनाता है और किसी को भी नहीं छोड़ता. उसने दशकों तक अमेरिका की उदारता का फ़ायदा उठाया, जबकि उन्हें उल्लू बनाया. वो अब चीन के साथ भी ऐसा ही करेगा, बस समय की बात है.'
अहलावत का यह बयान क्रिस्टीन फेयर की तरफ से पाकिस्तान के बारे में वॉशिंगटन के लगातार गलत नजरिये पर आर्टिकल शेयर करने के बाद आया है, बावजूद इसके कि चालबाजी में पाकिस्तान का एक लंबा रिकॉर्ड है. 'पाकिस्तान अमेरिकियों को कैसे बहकाता है' टाइटल वाले अपने आर्टिकल में फेयर ने बताया है कि कैसे अमेरिकी अधिकारी बार-बार पाकिस्तान की गढ़ी गई कहानियों के झांसे में आ गए, जो सॉफ्ट पावर और रणनीतिक हेरफेर करने वाले बर्ताव से प्रेरित थे.
अमेरिकियों के धोखा देते हैं पाकिस्तानी
फेयर ने अपने आर्टिकल में लिखा, 'पिछले कुछ वर्षों में मुझे वॉशिंगटन में भारतीय दूतावास के कई अधिकारियों से मिलने का मौका मिला है. सभी ने कभी न कभी एक ही सवाल पूछा है: 'अमेरिकियों को पाकिस्तानी धोखा कैसे देते रहते हैं? यह नापाक मुल्क आतंकवाद का समर्थन करते हुए और एक गैर-जिम्मेदार परमाणु हथियार देश होते हुए भी अरबों डॉलर की सहायता और सैन्य मदद कैसे हासिल करता रहता है?'

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









