
पाकिस्तान ने अमेरिका को खुलेआम किया ब्लैकमेल, दी ये धमकी
AajTak
अमेरिका ने भले ही पाकिस्तान को सुरक्षा सहायता बहाल करने से इनकार दिया है. लेकिन उसने अमेरिका से रिश्तों को पटरी पर लाने की उम्मीद नहीं छोड़ी है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि उनके देश की प्राथमिकताएं बदल गई हैं और अमेरिका को अतीत को भूलाकर इस्लामाबाद को नए नजरिये से देखना चाहिए.
अमेरिका में ट्रंप की सरकार में पाकिस्तान को बहुत नजरअंदाज किया गया, जब बाइडेन की सरकार आई तो पाकिस्तान को लगा कि अब अमेरिका के साथ उसके रिश्ते सुधरेंगे. पाकिस्तान इस बात से परेशान हो गया है कि अमेरिका के लिए उसकी अहमियत अफगानिस्तान के दायरे से बाहर नहीं है. अब इसी झल्लाहट में पाकिस्तान ने अमेरिका को खुले आम ब्लैकमेल किया है. पाकिस्तान ने कहा है कि अगर अमेरिका पाकिस्तान से दूर जाता है तो दूसरे देशों से उसकी करीबी बढ़ जाएगी. पाकिस्तान का इशारा अमेरिका के प्रतिद्वंद्वी चीन की तरफ था. (फोटो-Getty Images) पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि उनके देश की प्राथमिकताएं बदल गई हैं और अमेरिका को अतीत की खुमारी से बाहर आकर इस्लामाबाद को नए नजरिए से देखना चाहिए. कुरैशी ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका को अतीत से बाहर आकर इस्लामाबाद को "अफगानिस्तान प्रिज्म" से हटकर देखना चाहिए और पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों के द्विपक्षीय पक्ष पर ध्यान देना चाहिए. (फोटो-AP)
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











