
पाकिस्तान दौरे पर सीनियर अमेरिकी अधिकारी, दाऊद के मुद्दे पर होगी सीधी बात
AajTak
दाऊद इब्राहिम 1993 में मुंबई हमलों में शामिल रहा है. इस हमले में 257 लोगों की मौत हो गई थी. इंटरपोल ने दाऊद इब्राहिम के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है. 2003 में अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने दाऊद इब्राहिम को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था. अमेरिका ने 2006 में दाऊद इब्राहिम और डी कंपनी को किंगपिन एक्ट के तहत विदेशी नशीले पदार्थों के तस्करों के रूप में घोषित किया था.
इंटरनेशनल नारकोटिक्स एंड लॉ एनफोर्समेंट अफेयर्स के सहायक सचिव टॉड डी रॉबिन्सन पाकिस्तान के अपने दौरे के दौरान अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का मुद्दा उठाएंगे. टॉड डी रॉबिन्सन चार दिन की पाकिस्तान की यात्रा के दौरान अमेरिका-पाकिस्तान सहयोग पर चर्चा करेंगे. इसके अलावा नशीले पदार्थ, लैंगिक मुद्दे, अंतरराष्ट्रीय अपराध और सीमा सुरक्षा जैसे मुद्दों पर बात करेंगे.
क्या रॉबिन्सन कराची स्थित दाऊद इब्राहिम के अंतरराष्ट्रीय आपराधिक और नशीले पदार्थों के नेटवर्क का मुद्दा उठाएंगे, इस सवाल के जवाब में अमेरिकी विदेश विभाग के एक अधिकारी ने कहा, पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध और नशीले पदार्थों की तस्करी का मुद्दा उठाएंगे.
ग्लोबल स्ट्रेट व्यू की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारी ने कहा, हम हर मौके पर अपने साझेदार देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध और नशीले पदार्थों की तस्करी का मुद्दा उठाते हैं. अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने दाऊद इब्राहिम को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया है.
दाऊद ब्रिटेन और पश्चिमी यूरोप में बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थों की स्मगलिंग में शामिल है. इतना ही नहीं दाऊद भारत सरकार को अस्थिर करने के उद्देश्य से आतंकियों को हमले के लिए धन उपलब्ध कराता है. दाऊद का अंतरराष्ट्रीय अपराध सिंडिकेट (डी कंपनी) भारत, पाकिस्तान और यूएई में फैला है. डी कंपनी नशीले पदार्थों की तस्करी, जबरन वसूली, तस्करी और हत्याओं जैसी गतिविधियों को अंजाम देती है.
दाऊद इब्राहिम 1993 के मुंबई हमलों में शामिल रहा है. इस हमले में 257 लोगों की मौत हो गई थी. इंटरपोल ने दाऊद इब्राहिम के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है. 2003 में अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने दाऊद इब्राहिम को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था. अमेरिका ने 2006 में दाऊद इब्राहिम और डी कंपनी को किंगपिन एक्ट के तहत विदेशी नशीले पदार्थों के तस्करों के रूप में घोषित किया था. इसी साल मई में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने डी कंपनी की अवैध गतिविधियों को संचालित करने के आरोप में छोटा शकील के सहयोगी आरिफ शेख और शब्बीर शेख को गिफ्तार किया था.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.








