
पाकिस्तान चुनाव नतीजों में सरप्राइज, भारत के दो पूर्व पीएम को भारत रत्न; देखें सुधीर चौधरी संग ब्लैक एंड व्हाइट
AajTak
पाकिस्तान के चुनाव के नतीजे अब धीरे-धीरे स्पष्ट हो रहे हैं. जेल में बैठे-बैठे ही इमरान खान ने नवाज शरीफ को सत्ता की कुर्सी तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया है. इन चुनावों में पहले नंबर पर इमरान समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार हैं. दूसरे नंबर पर नवाज शरीफ की पार्टी है और तीसरे नंबर पर बिलावल भुट्टो की पार्टी है. देखें ब्लैक एंड व्हाइट.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











