
'पाकिस्तान चाहता है गुजरात में बने कांग्रेस की सरकार,' बोले केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी
AajTak
केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी अंबाजी शक्तिपीठ पर बीजेपी कार्यकर्ताओं की मीटिंग में पहुंचे थे. यहां उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया. कार्यक्रम में कैलाश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने हिंदुस्तान के दो टुकड़े किए. बांग्लादेश बना, पाकिस्तान बना. ये जम्मू कश्मीर को भी तोड़ना चाहते थे. इसलिए जम्मू कश्मीर में उन्होंने अनुच्छेद 370 लागू किया था. ताकि एक देश में दो निशाना, दो विधान और दो प्रधान होंगे.
गुजरात में विधानसभा चुनाव हैं. इस बीच, मोदी सरकार में कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने अंबाजी शक्तिपीठ में बड़ा बयान दिया है. वायरल वीडियो में वे कार्यकर्ताओं और लोगों से कह रहे हैं कि पाकिस्तान की जनता चाहती है कि गुजरात में कांग्रेस की सरकार बने. उन्होंने आगे कहा- पाकिस्तान की जनता कभी नहीं चाहती कि गुजरात में भाजपा की सरकार बने.
केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी अंबाजी शक्तिपीठ पर बीजेपी कार्यकर्ताओं की मीटिंग में पहुंचे थे. यहां उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया. कार्यक्रम में कैलाश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने हिंदुस्तान के दो टुकड़े किए. बांग्लादेश बना, पाकिस्तान बना. ये जम्मू कश्मीर को भी तोड़ना चाहते थे. इसलिए जम्मू कश्मीर में उन्होंने अनुच्छेद 370 लागू किया था. ताकि एक देश में दो निशाना, दो विधान और दो प्रधान होंगे. एक देश में दो प्रधान कैसे हो सकते हैं. लेकिन, उस समय जवाहर लाल नेहरू जी ने जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 लागू कर एक अलग राह बनाने का काम शुरू कर दिया था.
चौधरी ने कहा- देश को जोड़ने का काम सिर्फ संघ और बीजेपी कर रही है. जबकि देश को तोड़ने का काम कांग्रेस कर रही है. ये देश में तुष्टिकरण की नीति के आधार पर बंटवारा करने का काम कर रहे हैं. ये तुष्टीकरण के लिए यात्रा निकाल रहे हैं.
आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा और कहा- इन्होंने अन्ना हजारे को भी धोखा दिया. अब ये सरकार दिल्ली में भ्रष्टाचार का अड्डा बनी हुई है. सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार दिल्ली और राजस्थान में हो रहा है. देश को बचाने और विकसित राष्ट्र बनाने के लिए बीजेपी को वोट देना है. ये पूरे विश्व का चुनाव है. हमारा पड़ोसी देश भी ये चुनाव देख रहा है. पाकिस्तान किसी सूरत में नहीं चाहता है कि गुजरात में बीजेपी की सरकार बने. वो चाहता है कि यहां पर कांग्रेस की सरकार बने. अब आपको तय करना है.
पाकिस्तान को खुश होना चाहिए या हमें खुश होना है. कहीं ऐसा ना हो कि हमारी एक छोटी सी गलती की वजह से पाकिस्तान को खुशी मिल जाए. पाकिस्तान हमारा दुश्मन देश है. गुजरात में बीजेपी की सरकार बन रही है. 150 से ज्यादा सीटें आ रही हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







