
पाकिस्तान: घर में पाल रखा है शेर, वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट ने जारी किया नोटिस
AajTak
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत मे एक शख्स के खिलाफ वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट ने एक्शन लेने का फैसला किया है. सैयद इमदाद हुसैन शाह नाम के इस शख्स की ओर से लगातार सोशल मीडिया पर एक अफ्रीकी शेर के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो डाले जाते रहे हैं.
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत मे एक शख्स के खिलाफ वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट ने एक्शन लेने का फैसला किया है. सैयद इमदाद हुसैन शाह नाम के इस शख्स की ओर से लगातार सोशल मीडिया पर एक अफ्रीकी शेर के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो डाले जाते रहे हैं. वाइल्ड लाइफ के संरक्षण के लिए काम कर रहे कई एनजीओ की शिकायत के बाद वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट हरकत में आया. लाहौर के सागियां इलाके के रहने वाले सैयद इमदाद हुसैन शाह ने अपने फार्म हाउस पर एक अफ्रीकी शेर को पालतू जानवर के तौर पर रखा हुआ है. शाह की ओर से दोस्तों के साथ अक्सर इस शेर के साथ वीडियो-फोटो खिंचवा कर शेयर किए जाते हैं. टाइगर शाह के नाम से फेसबुक पेज पर शाह की शेर के साथ वीडियो और तस्वीरों को शेयर किया जाता है.More Related News

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












