
पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में विस्फोट, 2 पुलिस अधिकारियों समेत कम से कम 5 की मौत
AajTak
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मंगलवार को एक बार फिर विस्फोट हुआ है. इसमें दो पुलिस अधिकारियों समेत कम से कम 5 लोगों के मारे जाने की खबर है. बताया जा रहा है कि इस हमले में स्वात जिले की शांति कमेटी के सदस्य इदरीस खान को निशाना बनाया गया था.
पाकिस्तान में आंतकी हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पड़ोसी देश के अशांत प्रदेश खैबर पख्तूनख्वा जिले में मंगलवार को एक धमाका हुआ, जिसमें कम से कम 5 लोगों के मारे जाने की खबर है. इनमें शांति कमेटी के एक सदस्य और दो पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं.
पेशावर के सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि स्वात जिले की कबाल तहसील के शांति कमेटी के सदस्य और ग्राम रक्षा परिषद के अध्यक्ष रहे इदरीस खान के वाहन को निशाना बनाया गया. बड़ा बंदाई इलाके में हुए इस विस्फोट में इदरीस खान, उनके सुरक्षा गार्ड और दो पुलिस अधिकारियों की मौत हुई है. पुलिस ने बताया कि दोषियों की गिरफ्तार के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है. हालांकि अब तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.
तालिबानी राज के बाद से बड़े विस्फोट
खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री महमूद खान ने घटना की निंदा की है और अधिकारियों से घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. साथ ही कहा है कि जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा. बीते साल अगस्त में काबुल से अमेरिकी सुरक्षा बलों की वापसी के बाद से तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है, जिसके बाद से ही पाकिस्तान में टारगेट किए गए हमलों में तेजी आई है.
मार्च में मस्जिद में हुआ था आत्मघाती हमला
इससे पहले भी अफगानिस्तान से सटी हुई सीमा के पास एक कस्बे में तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हुई थी और करीब छह लोग घायल भी हुए थे. पेशावर में ही 4 मार्च 2022 में को मस्जिद में आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें 57 लोगों की मौत हो गई थी और 200 लोग घायल हो हुए थे. ये धमाका शुक्रवार की नमाज के दौरान हुआ था.

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.









