
'पाकिस्तान को हथियार दिया और हमें...', क्यों भड़के जयशंकर? रूस के साथ रिश्तों पर कह दी बड़ी बात
AajTak
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जर्मन अखबार को इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने रूस के साथ रिश्तोें पर बात की है. उन्होंने रूस से तेल खरीद पर भी खुलकर अपनी बात रखी है. पश्चिमी देशों के पाकिस्तान को हथियार सप्लाई पर भी जयशंकर ने टिप्पणी की है.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि रूस ने कभी भी भारत के हितों को नुकसान नहीं पहुंचाया है. उन्होंने रूस से तेल खरीद का बचाव किया है और कहा है कि अगर रूस से भारत तेल नहीं खरीदता तो तेल बाजार में अफरा तफरी मच गई होती. विदेश मंत्री जयशंकर म्यूनिख सुरक्षा कॉन्फ्रेंस के सिलसिले में जर्मनी में हैं जहां उन्होंने रूस के साथ भारत के रिश्तों पर अहम बात कही है.
विदेश मंत्री ने जर्मनी के प्रमुख अखबार Handelsblatt को इंटरव्यू दिया है जिसमें रूस से दोस्ती, पाकिस्तान और पश्चिमी मुल्कों पर खुलकर बात की है.
रूस से रिश्तों पर क्या बोले जयशंकर?
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा है कि भारत और रूस एक स्थिर और दोस्ताना संबंध साझा करते हैं और रूस ने कभी भी भारत के हितों को नुकसान नहीं पहुंचाया है.
उन्होंने कहा, 'कोई भी देश अपने पिछले रिश्तों के आधार पर ही दूसरे देश से रिश्ते रखता है. अगर मैं भारत की आजादी के बाद से देखूं तो, रूस ने कभी भी हमारे हितों को नुकसान नहीं पहुंचाया. हमारे संबंध हमेशा से स्थिर और दोस्ताना रहे हैं...और रूस के साथ हमारा रिश्ता पिछले अनुभवों पर आधारित है.'
'अगर भारत रूस से तेल नहीं खरीदता तो....'

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









