
पाकिस्तान को भी भारत की तरह मिला सस्ता तेल? रूस ने दिया जवाब
AajTak
पाकिस्तान में रूस के राजदूत दानिला गनिच ने इमरान खान सरकार को व्यापार समझौते को लेकर किए गए दावे का खंडन किया है. सत्ता से हटने के बाद इमरान खान लगातार ये कहते रहे हैं कि उनकी सरकार ने रूस के साथ ईंधन और गेहूं को लेकर व्यापार समझौता किया था. लेकिन रूसी राजदूत ने इस दावे को गलत बताया है.
रूस ने पाकिस्तान की पिछली सरकार के उस दावे का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि पाकिस्तान और रूस के बीच रियायती दरों पर ईंधन तेल और गेहूं की खरीद को लेकर कोई समझौता किया गया था. पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सत्ता से हटने के बाद से बार-बार ये दावा किया है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ सरकार रूस से सस्ता तेल खरीद रही थी और इस संबंध में उनकी सरकार ने रूस को एक पत्र भी लिखा था.
समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में रूस के राजदूत दानिला गनिच ने इमरान खान के दावों का खंडन किया है. रूसी राजदूत ने कहा है कि इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान केवल पाकिस्तानी और रूसी अधिकारियों के बीच बातचीत हो रही थी, कोई समझौता नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि शहबाज शरीफ सरकार के दौरान भी वो बातचीत जारी है.
दानिला गनिच ने इमरान खान के दावों का खंडन करते हुए कहा, 'मैं पुष्टि करता हूं कि पाकिस्तान के साथ सस्ते दामों पर गेहूं और तेल के व्यापार को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ है.'
यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस पर लगे पश्चिमी प्रतिबंधों को देखते हुए पाकिस्तान भी रूस से व्यापार नहीं कर पा रहा है. रूस प्रतिबंध के कारण डॉलर में व्यापार नहीं कर सकता इसलिए भारत की तरह ही पाकिस्तान भी व्यापार के नए रास्ते तलाश रहा है.
पाकिस्तानी मीडिया में आई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पाकिस्तान रूसी तेल और गेहूं के आयात के लिए वस्तु-विनिमय प्रणाली अपनी सकता है. इसके तहत पाकिस्तान रूसी सामानों की कीमत के बदले में उसी कीमत के अन्य दूसरे सामान रूस को देगा.
भारत ने जब रूस पर प्रतिबंधों के बावजूद भी रूस से व्यापार जारी रखा तो बहुत से देशों ने उसकी आलोचना की थी लेकिन भारत अपनी स्वतंत्र विदेश नीति से पीछे नहीं हटा. उसी तरह पाकिस्तान का भी कहना है कि राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए व्यापार के लिए उसकी एक खुली नीति है.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.







