
पाकिस्तान को घुटनों पर लाने वाली ब्रह्मोस मिसाइल की जम गई धाक, फिलीपींस के बाद इंडोनेशिया भी खरीदने की तैयारी में
AajTak
पहले फिलीपींस और अब इंडोनेशिया भी भारत से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल खरीदने के लिए तैयारी कर रहा है और इस संभावित सौदे पर अहम बातचीत इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री सजफ्री स्यामसूद्दीन की 26–28 नवंबर की भारत यात्रा के दौरान होने वाली है. दोनों देशों के बीच यह पहल हाल के महीनों में वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की कई बैठकों और दौरों के बाद आगे बढ़ी है.
फिलीपींस के बाद अब इंडोनेशिया भी भारत से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल खरीदने की तैयारी में है. दोनों देशों के बीच इस सौदे पर महत्वपूर्ण बातचीत इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री सजफ्री स्यामसूद्दीन की भारत यात्रा के दौरान होने वाली है. वे 26 से 28 नवंबर तक भारत दौरे पर रहेंगे.
सूत्रों के मुताबिक, यह यात्रा हाल के महीनों में दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की लगातार बैठकों और परस्पर दौरों के बाद तय हुई है. इंडोनेशिया की बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए भारत और इंडोनेशिया के बीच इस मिसाइल सौदे पर कूटनीतिक और रक्षा स्तर पर बातचीत तेज हो गई है.
ब्रह्मोस मिसाइल में इंडोनेशिया की गहरी दिलचस्पी
हाल ही में लखनऊ में हुए एक ब्रह्मोस कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पुष्टि की थी कि इंडोनेशिया ब्रह्मोस सिस्टम खरीदने में गंभीर रुचि रखता है और सौदा आगे बढ़ सकता है. इंडोनेशिया की यह रुचि दक्षिण-पूर्व एशिया में भारत की रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है.
फिलीपींस पहले ही खरीद चुका है
भारत फिलीपींस को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों की तीसरी और अंतिम खेप सौंपने की तैयारी कर रहा है, जिससे 2022 में हुए 375 मिलियन डॉलर के समझौते की आपूर्ति पूरी हो जाएगी. इससे पहले की खेपें 2024 और इसी साल की शुरुआत में भेजी जा चुकी हैं. फिलीपींस ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने वाला भारत का पहला विदेशी ग्राहक बना है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









