
पाकिस्तान को आतंकवाद से निपटने के लिए F-16 की जरूरत, भारत की आपत्ति पर अमेरिका की सफाई
AajTak
भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने वॉशिंगटन डीसी में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से द्विपक्षीय वार्ता की थी, जहां भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को F-16 के रखरखाव के लिए पैकेज दिए जाने का मुद्दा उठाया. ब्लिंकन ने अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि इससे पाकिस्तान को आतंकवाद से निपटने के उसके प्रयासों में मदद मिलेगी.
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान को F-16 लड़ाकू विमानों और उपकरणों के रखरखाव के नाम पर भारी भरकम पैकेज दिए जाने के अमेरिका के फैसले पर तंज कसा था. इसके एक दिन बाद अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने सफाई देते हुए कहा कि आतंकवाद से निपटने में पाकिस्तान को F-16 लड़ाकू विमानों की जरूरत है.
विदेश मंत्री जयशंकर ने वॉशिंगटन डीसी में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से द्विपक्षीय वार्ता की थी, जहां भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को F-16 के रखरखाव के लिए पैकेज दिए जाने का मुद्दा उठाया. ब्लिंकन ने अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि इससे पाकिस्तान को आतंकवाद से निपटने के उसके प्रयासों में मदद मिलेगी.
ब्लिंकन ने कहा कि स्पष्ट कहूं तो यह F-16 के रखरखाव से जुड़ा हुआ कार्यक्रम है. पाकिस्तान के पास पहले से ही F-16 लड़ाकू विमान है. ये बहुत पुराने विमान और उपकरण हैं, जो उनके पास पहले से ही है. यह हमारा दायित्व है कि हम जिन्हें भी सैन्य विमान या उपकरण देते हैं, उनका रखरखाव सुनिश्चित करें. दरअसल हाल ही में अमेरिका ने पाकिस्तान को F-16 लड़ाकू विमान के बेड़े के रखरखाव के लिए 45 करोड़ डॉलर की वित्तीय सहायता को मंजूरी दी थी.
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पाकिस्तान या उस क्षेत्र से सामने आ रहे आतंकी खतरे से निपटने की इस्लामाबाद की क्षमता को बढ़ाएगा. इससे आतंकवाद से निपटने में हम सभी को लाभ होगा.
क्या बोले थे विदेश मंत्री जयशंकर?
जयशंकर ने ब्लिंकन के साथ ज्वॉइन्ट ब्रीफिंग के दौरान F-16 से जुड़े सवाल पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. लेकिन उन्होंने इससे पहले रविवार को वॉशिंगटन में भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में F-16 मेंटेनेंस पैकेज को लेकर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि हर किसी को पता है कि F-16 फाइटर विमानों का इस्तेमाल कहां और किसके लिए होता है. इस तरह की बात कहकर आप किसी को बेवकूफ नहीं बना सकते हैं.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.






