
पाकिस्तान के सपोर्ट में रहती है अमेरिका की ये महिला नेता, अब पेश किया है भारत विरोधी प्रस्ताव
AajTak
एक ट्वीट में इल्हान ने ये आरोप भी लगाया था कि भारत में हो रहे मानवाधिकारों के उल्लघंन के बारे में अमेरिकी सरकार की ओर से कभी भी खुलकर कुछ भी नहीं बोला जाता है.
पाकिस्तान के सपोर्ट में रहने वाली अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा की सदस्य इल्हान उमर ने एक बार फिर भारत विरोधी रुख दिया है. इल्हान ने अपने भारत विरोधी अभियान को जारी रखते हुए मंगलवार को प्रतिनिधि सभा में प्रस्ताव को पेश किया है. प्रस्ताव में धार्मिक स्वतंत्रता के कथित उल्लंघन के लिए भारत को विशेष रूप से चिंता वाले देशों की सूची में शामिल करने के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री से कहा गया है.
कांग्रेस महिला रशीदा तालिब और कांग्रेस महिला जुआन वर्गास भी इस प्रस्ताव के समर्थन में हैं. प्रस्ताव में बाइडेन सरकार से अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी आयोग की सिफारिशों को लागू करने का आग्रह किया गया है. फिलहाल, प्रस्ताव को सदन की विदेश मामलों की समिति को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया है. हालांकि प्रस्ताव के पास होने की उम्मीद बहुत कम है.
इसी साल अप्रैल में इल्हान ने किया था पाकिस्तान का दौरा
बता दें कि इल्हान उमर ने इसी साल अप्रैल में पाकिस्तान का दौरा किया था और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान सहित पाकिस्तान के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी. इसके बाद उमर ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) का भी दौरा किया था. भारत ने अमेरिकी कांग्रेस महिला की पीओके यात्रा की निंदा करते हुए कहा था कि इस क्षेत्र की इल्हान उमर की यात्रा ने देश की संप्रभुता का उल्लंघन किया है और यह उनकी संकीर्ण मानसिकता की राजनीति को दर्शाता है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि हमने देखा है कि अमेरिकी प्रतिनिधि इल्हान उमर ने जम्मू-कश्मीर के एक हिस्से का दौरा किया है, जिस पर फिलहाल पाकिस्तान का अवैध कब्जा है. अगर ऐसी राजनेता अपने देश में संकीर्ण मानसिकता की राजनीति करें तो ठीक है, लेकिन उन्हें हमारी क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का उल्लंघन करने का कोई हक नहीं. यह दौरा निंदनीय है.
विदेशी मंचों से कई बार इल्हान ने की है भारत की आलोचना

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











