
पाकिस्तान के लिए सऊदी अरब उठाने जा रहा बड़ा कदम
AajTak
सऊदी अरब के वित्त मंत्री अल-जद्दान ने दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में कहा, हम फिलहाल पाकिस्तान को तीन अरब डॉलर की आर्थिक मदद देने के सौदे को अंतिम रूप दे रहे हैं.
कंगाली की कगार पर खड़े पाकिस्तान की मदद के लिए एक बार फिर सऊदी अरब ने मदद का हाथ बढ़ाया है.
कर्ज के बोझ तले दबे पाकिस्तान को इस संकट से उबारने के लिए सऊदी अरब ने उसे तीन अरब डॉलर की आर्थिक मदद देने का फैसला किया है.
सऊदी अरब के वित्त मंत्री अल-जदान ने दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में कहा, हम फिलहाल पाकिस्तान को तीन अरब डॉलर की आर्थिक मदद देने के सौदे को अंतिम रूप दे रहे हैं.
हालांकि, उन्होंने अभी इस आर्थिक पैकेज को लेकर अधिक जानकारी का खुलासा नहीं किया है.
जदान ने कहा कि पाकिस्तान उनका महत्वपूर्ण साझेदार है और सऊदी अरब उसकी मदद के लिए हमेशा खड़ा रहेगा. दरअसल दोनों देशों ने एक मई को संयुक्त बयान जारी कर कहा था कि पाकिस्तान को आर्थिक मदद मुहैया कराने के लिए अन्य विकल्पों पर चर्चा की जाएगी.
पिछले साल भी सऊदी अरब ने पाकिस्तान की तीन अरब डॉलर की आर्थिक मदद की थी.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









