
पाकिस्तान के चुनाव में सच में हुई धांधली? अमेरिका और ब्रिटेन ने की जांच की अपील
AajTak
पाकिस्तान के चुनाव में कथित धांधली को लेकर अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय यूनियन ने जांच की अपील की है. पड़ोसी देश के चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिली है. इमरान खान समर्थित कमोबेश 100 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. नवाज शरीफ की पार्टी दूसरे नंबर पर रही और बहुमत के आंकड़े से बहुत दूर है. इस बीच पीटीआई कार्यकर्ता देशभर में 'धांधली' का विरोध कर रहे हैं.
पाकिस्तान के चुनाव में कथित धांधली पर अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय यूनियन ने भी प्रतिक्रिया दी है. इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के समर्थित नेता चुनाव में 'धांधली' के दावे कर रहे हैं. चुनाव में मुख्य मुकाबला नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन और पीटीआई समर्थित उम्मीदवारों के बीच था, जहां इमरान समर्थित उम्मीदवारों ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की. दोनों ही दलों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं.
पाकिस्तान में 265 सीटों पर चुनाव हुए थे, जहां किसी भी दल को सरकार बनाने के लिए 133 सीटों की जरूरत होती है. इनके अलावा 70 सीटें महिलाएं और अल्पसंख्यकों के लिए रिजर्व हैं. अमेरिका और यूरोपीय यूनियन ने कहा कि अगर स्थानीय नेता चुनाव में हस्तक्षेप और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के दावे कर रहे हैं तो चुनाव में हुई अनियमितताओं, हस्तक्षेप और धांधली की निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान चुनाव में धांधली को लेकर इमरान समर्थकों का प्रदर्शन, पुलिस ने की फायरिंग
पीटीआई समर्थित उम्मीदवारों ने जीती सबसे ज्यादा सीटें
घोटाले के आरोपों से घिरे इमरान खान के चुनाव लड़ने पर रोक था और उनकी पार्टी पीटीआई को भी चुनाव से पहले बैन कर दिया गया था. हालांकि, इमरान के समर्थक नेताओं ने स्वतंत्र चुनाव लड़ा और नेशनल असेंबली की ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की. पाकिस्तान चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 100 पीटीआई समर्थित स्वतंत्र उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की. वहीं नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन 75 सीटों पर सिमट गई.
पाकिस्तान के चुनाव पर यूएस, ईयू

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








