
पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा आत्मघाती हमला, FC हेडक्वार्टर में घुसे हथियारबंद लोग, 6 जवानों की मौत
AajTak
पाकिस्तान के चगाई स्थित फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) मुख्यालय पर आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें छह जवान शहीद हो गए. BLF की सादओ बटालियन पर हमले का संदेह है. SVBIED से मुख्य गेट उड़ाने के बाद हथियारबंद लोग अंदर घुस गए.
पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के नोकुंदी इलाके में स्थित चगाई में फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) के मुख्यालय के मेन गेट पर आज सुबह आत्मघाती हमला हुआ है. आधिकारिक सूत्रों ने छह कर्मियों के शहीद होने की पुष्टि की है. यह हमला कथित तौर पर बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) की सादओ ऑपरेशनल बटालियन (SOB) द्वारा किया गया.
विस्फोट इतना जबरदस्त था कि मुख्य द्वार पूरी तरह नष्ट हो गया और पास की दीवारों को भारी नुकसान पहुंचा. पाकिस्तानी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मुख्य प्रवेश द्वार पर SVBIED (वाहन पर लगे आत्मघाती विस्फोटक उपकरण) हमले के तुरंत बाद हथियारबंद हमलावर नोकुंडी स्थित FC मुख्यालय के अंदर घुस गए.
मुख्यालय परिसर के भीतर अभी भी गोलीबारी और झड़पें जारी हैं, और स्थिति को अत्यंत तनावपूर्ण बताया गया है. हमले के मद्देनजर, सभी संबंधित अस्पतालों में आपातकाल (Emergency) घोषित कर दी गई है.
यह भी पढ़ें: लगभग आधा रह जाएगा पाकिस्तान, कैसे बलूचिस्तान की आजादी बांग्लादेश से भी बड़ा झटका साबित हो सकती है?
अभी तक किसी ने नहीं ली जिम्मेदारी
स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, घटनास्थल पर सहायता के लिए क्वेटा से दो हेलीकॉप्टर रवाना किए गए हैं. हालांकि, किसी भी समूह ने अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, और अधिकारी हताहतों के बारे में आधिकारिक विवरण जारी करने में जुटे हैं.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.





