
पाकिस्तान के आम चुनाव में हिंदू महिला ने ठोंकी दावेदारी, सवीरा प्रकाश ने बुनेर सीट से किया नामांकन
AajTak
पाकिस्तान में असेंबली इलेक्शन को लेकर बहुत चर्चाएं हो रही है. अब जानकारी आ रही है कि खैबर पख्तूनख्वा की बुनेर सीट से एक अल्पसंख्यक महिला डॉ. सवीरा प्रकाश ने अपनी दावेदारी ठोक दी है. उन्होंने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया है.
पाकिस्तान में 16वीं नेशनल असेंबली इलेक्शन के लिए 8 फरवरी, 2024 को मतदान होना हैं, जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर है. पाकिस्तान में होने वाले आम चुनाव में पहली बार एक अल्पसंख्यक महिला डॉ. सवीरा प्रकाश ने एक सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है.
पिता के नक्शेकदम में चल रही हैं सवीरा
दरअसल, डॉ. सवीरा प्रकाश को खैबर पख्तूनख्वा के बुनेर जिले की सामान्य सीट के लिए आधिकारिक तौर पर अपना नामांकन पत्र जमा कराया है. हिंदू समुदाय से आने वाली प्रकाश के पिता ओम प्रकाश पिछले 35 सालों से पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी से जुड़े हुए हैं. जो कि एक सेवानिवृत्त डॉक्टर हैं. उन्होंने अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए चुनाव में अपनी दावेदारी ठोंकी है. डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, बुनेर एक स्थानीय नेता इमरान नोशाद खान ने बताया कि वह बिना किसी की पहवाह किए पूरे दिल से सवीरा का समर्थन कर रहे हैं. डॉ. सवीरा ने एक पाकिस्तान समाचार पोर्टल से बात करते कहा कि वह अपने क्षेत्र में गरीबों और महिलाओं के कल्याण के लिए काम करने अपने पिता के नक्शेकदम पर चलना चाहती हूं. उन्होंने शुक्रवार 23 दिसंबर को अपना नामांकन दाखिल किया है.
अस्पतालों में खराब मैनेजमेंट ने किया मोटिवेट उन्होंने कहा कि मैं चिकित्सा पृष्ठभूमि से आती हूं और मानवता की सेवा करना मेरे खून में है, विधायक बनने का मेरा सपना सरकारी अस्पतालों में खराब मैनेजमेंट और अस्पतालों में डॉक्टरों की खराब स्थिति ने मुझे का चुनाव लड़ने के लिए मोटिवेट किया. उन्होंने कहा कि वह पारंपरिक पितृसत्ता द्वारा कायम रूढ़ियों को तोड़ रही हैं, बुनेर के पाकिस्तान में विलय के बाद एक महिला को आगे बढ़ने और चुनाव लड़ने में 55 साल लग गए. बता दें कि डॉ सवीरा प्रकाश ने 2022 में एबटाबाद इंटरनेशनल मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है. वो बुनेर में पीपीपी महिला विंग की महासचिव भी हैं। वहीं, इलेक्शन कमीशन ऑफ पाकिस्तान ने हाल में है सामान्य सीटों पर 5 प्रतिशत महिला उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने की अनिवार्य कर दिया है.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.





