
पाकिस्तान की हिंदू लड़की ने पूछा- लगा सकती हूं तिरंगा? मिले ये जवाब
AajTak
कोरोना संकट से जूझ रहे भारत को लेकर पाकिस्तान की एक लड़की ने दुख के समय एकजुटता प्रदर्शित करने के वास्ते भारतीय तिरंगा लगाने की बात कही तो उसे एंटी-नेशनल करार दे दिया गया.
भारत कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है. भारत इस जानलेवा वायरस से पीड़ित अमेरिका के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश बन गया है. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना से अब तक 303,720 लोगों की जान चुकी है. संक्रमित मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी के चलते भारत में जब ऑक्सीजन और अस्पतालों में बेड्स की कमी हुई तो मदद के लिए दुनिया के कई देश सामने आए. यहां तक कि पाकिस्तान ने भी मदद की पेशकश की. प्रधानमंत्री इमरान खान ने मुश्किल की घड़ी में भारत के लोगों के साथ खड़े होने की बात कही. लेकिन जब पाकिस्तान की एक लड़की ने दुख के समय एकजुटता प्रदर्शित करने के वास्ते भारतीय तिरंगा लगाने की बात कही तो उसे एंटी-नेशनल करार दे दिया गया. (फोटो-Getty Images) भारत में कोरोना संकट पर पाकिस्तान की प्रियंका देवी ने ट्वीट किया, 'जैसा कि भारत मुश्किल में है, क्या सिर्फ एकजुटता जाहिर करने लिए मैं अपने नाम के आगे भारतीय झंडा लगा सकती हूं.? बस पूछ भर रही हूं.' प्रियंका के इस ट्वीट पर काफी प्रतिक्रियाएं आईं. पाकिस्तान में ट्विटर पर प्रियंका को लोगों ने एंटी नेशनल करार दे दिया. (फोटो-Getty Images) As India is having tough time, what If I add an Indian flag next to my name only in solidarity with them? #JustAsking
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











