
पाकिस्तान की माली हालत सुधारेगा भारत का ये पड़ोसी, देगा इतने डॉलर का कर्ज
AajTak
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का कहना है कि एग्जिम बैंक ऑफ चाइना ने पाकिस्तान को 60 करोड़ डॉलर का कर्ज दिया है. 60 करोड़ डॉलर का यह नया कर्ज पाकिस्तान को बीते तीन महीनों में दिए गए पांच अरब डॉलर के कर्ज से अलग है.
आर्थिक संकट के भंवर में फंसे पाकिस्तान की मदद के लिए एक बार फिर उसका सदाबहार दोस्त चीन सामने आया है. पाकिस्तान की माली हालत सुधारने के लिए चीन ने एक बार फिर उसे कर्ज दिया है. इस बार चीन ने पाकिस्तान को 60 करोड़ डॉलर का कर्जा दिया है.
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि एग्जिम बैंक ऑफ चाइना ने पाकिस्तान को 60 करोड़ डॉलर का कर्ज दिया है. 60 करोड़ डॉलर का यह नया कर्ज पाकिस्तान को बीते तीन महीनों में दिए गए पांच अरब डॉलर के कर्ज से अलग है.
पाकिस्तान की अपनी मालत हालत सुधारने के लिए 30 जून को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने ऐलान किया था कि वह पाकिस्तान को तीन अरब डॉलर का बेलआउट पैकेज देगा. शरीफ का कहना है कि हमारा विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ रहा है लेकिन हम अपना मुद्रा भंडार कर्ज लेकर नहीं बल्कि अपनी आय का सृजन कर बढ़ाना चाहते हैं.
आईएमएफ बेलआउट पैकेज और चीन के कर्ज के अलावा सऊदी अरब से दो अरब डॉलर और यूएई से एक अरब डॉलर की वित्तीय सहायता मिली थी.
बता दें कि कर्ज में डूबे पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी आईएमएफ नौ महीनों के भीतर तीन अरब डॉलर का कर्ज देगा. हालांकि, इस कर्ज के लिए कई शर्तें भी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सबसे पहली शर्त तो यही है कि पाकिस्तान सरकार को आने वाले बजट में बेवजह के खर्च और टैक्स में छूट देने से बचना होगा. लोगों को बिजली बिल पर मिलने वाली सब्सिडी भी खत्म हो जाएगी. विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए आयात पर जो प्रतिबंध लगाया था, उसे भी हटाना होगा.
पाकिस्तान में 8 अगस्त को भंग होगी नेशनल असेंबली!

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








