
पाकिस्तान की मदद करेगा रूस, बेचेगा इतना ज्यादा सस्ता तेल!
AajTak
आर्थिक संकट झेल रहा पाकिस्तान रूस से सस्ता तेल खरीदन के लिए बेताब है. दिसंबर 2022 में रूस ने पाकिस्तान को 30 प्रतिशत छूट पर कच्चा तेल देने से इनकार कर दिया था. लेकिन अब रूस ने पाकिस्तान से बतौर टेस्टिंग एक कार्गो तेल खरीदने के लिए कहा है.
पिछले कुछ महीनों से पाकिस्तान गंभीर आर्थिक संकट और महंगाई से जूझ रहा है. विदेशी मुद्रा की कमी और विदेशी कर्ज में डूबे पाकिस्तान रूस से रियायती दरों पर सस्ता तेल खरीदन के लिए बेताब है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नकदी की तंगी से जूझ रहा पाकिस्तान 50 डॉलर प्रति बैरल पर रूसी कच्चा तेल खरीदने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहा है.
खास बात है कि यह कीमत रूस पर जी-7 देशों की ओर से लगाए गए प्राइस कैप से भी करीब 10 डॉलर प्रति बैरल कम है. बता दें कि वैश्विक स्तर पर इस समय कच्चा तेल 82.78 डॉलर प्रति बैरल बिक रहा है.
यूक्रेन के साथ युद्ध के कारण रूस अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों के आर्थिक प्रतिबंधों का सामना कर रहा है. ऐसे में रूस अपनी अर्थव्यवस्था को बनाए रखने के लिए भारत समेत कई देशों को सस्ता तेल बेच रहा है. और इस लिस्ट में अब पाकिस्तान का नाम भी शामिल हो सकता है.
टेस्टिंग के बाद डील पर होगा फैसला पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान और रूस के बीच तेल खरीद पर बातचीत चल रही है. बातचीत की शुरुआत में रूस इस बात को लेकर चिंतित था कि पाकिस्तान इस डील को लेकर गंभीर नहीं है. लेकिन हाल ही में दोनों देशों के अधिकारियों के बीच एक बैठक हुई. बैठक के बाद रूस ने पाकिस्तान से विश्वास की कमी को पाटने के लिए टेस्टिंग के तौर पर एक कार्गो तेल खरीदने के लिए कहा.
वेबसाइट 'द न्यूज' ने बताया है कि पाकिस्तान टेस्टिंग के तहत ही पहले एक रूसी कार्गो तेल खरीदेगा. हालांकि, इस तेल की डील में भुगतान डॉलर में नहीं किया जाएगा. दरअसल, पाकिस्तान अमेरिकी डॉलर की कमी से जूझ रहा है. इसलिए वह रूस को मित्र देशों की मुद्राओं में भुगतान करेगा. इन मित्र देशों में चीन, सऊदी अरब और यूएई जैसे देश शामिल हैं.
टेस्टिंग से पहले पूरी करनी होंगी औपचारिकताएं पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट 'द न्यूज' के अनुसार, टेस्टिंग से पहले पाकिस्तान की ओर से सभी औपचारिकताएं पूरी हो जाने के बाद ही रूस सस्ते तेल की डील पाकिस्तान के साथ करेगा. इन औपचारिकताओं में भुगतान के तरीके, प्रीमियम के साथ ट्रांसपोर्ट लागत और बीमा जैसी प्रक्रियाएं शामिल हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











