
पाकिस्तान की बैलिस्टिक मिसाइल के खिलाफ क्यों हो गया अमेरिका? व्हाइट हाउस के खुले ऐलान और बैन से क्या असर होगा
AajTak
व्हाइट हाउस के एक शीर्षक अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान की ये गतिविधियां अमेरिका के लिए खतरा हो सकते हैं. व्हाइट हाउस का ये बयान अमेरिका की ओर से चार पाकिस्तानी इकाइयों पर प्रतिबंध लगाने के एक दिन बाद आया है.
पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम को लेकर अमेरिका सख्त हो गया है. अमेरिका ने पाकिस्तान को झटका देते हुए एक दिन पहले ही चार कंपनियों पर बैन लगा दिया है. इससे पाकिस्तान के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है.
व्हाइट हाउस का कहना है कि लंबी दूरी के बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम से पाकिस्तान की क्षमता दक्षिण एशिया से बाहर अमेरिका तक हमला करने की हो जाएगी.
व्हाइट हाउस के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान की ये गतिविधियां अमेरिका के लिए खतरा हो सकती है. ये बयान अमेरिका की ओर से चार पाकिस्तानी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने के एक दिन बाद आया है.
दरअसल अमेरिका ने पाकिस्तान की सरकारी एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनी नेशनल डेवलपमेंट कॉम्प्लेक्स (एनडीसी) सहित पाकिस्तान की चार कंपनियों पर बैन लगाया है. ये बैन पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम को सहयोग करने के लिए लगाया गया है.
ये कंपनियां कराची की हैं. एनडीसी दरअसल बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम से जुड़ी हुई थी. पाकिस्तान के लंबी दूरी के बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम के लिए उपकरण हासिल करने के लिए काम किया था.
पाकिस्तान से क्यों खफा है अमेरिका?

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









