
पाकिस्तान की बर्बादी से क्यों डरा बैठा हुआ है जिगरी दोस्त चीन?
AajTak
महंगाई और गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के ऊपर डिफॉल्ट होने का खतरा मंडरा रहा है. पाकिस्तान में गहराता आर्थिक संकट और विदेशी कर्ज न चुकाने की संभावनाओं को देखते हुए चीन भी चिंतित है क्योंकि पाकिस्तान के ऊपर सबसे ज्यादा कर्ज चीन का ही है.
आर्थिक तंगी और महंगाई की मार झेल रहे पाकिस्तान की मुश्किलें दिनों-दिन बढ़ती जा रही है. विदेशी मुद्रा की कमी की वजह से पैदा हुए भुगतान संकट से आयात प्रतिबंध जारी है. पाकिस्तान डिफॉल्ट होने के कगार पर है. पाकिस्तान की बर्बादी की आशंका से चीन भी डरा हुआ है.
गंभीर आर्थिक संकट में फंसे पाकिस्तान पर सबसे ज्यादा कर्ज चीन का है. इस आर्थिक संकट से उबरने के लिए पाकिस्तान एक से एक बढ़कर हथकंडे अपना रहा है, लेकिन हालत बद से बदतर होती जा रही है. पाकिस्तान में गहराता आर्थिक संकट और विदेशी कर्ज न चुकाने की संभावनाओं को देखते हुए चीन भी चिंतित है.
चीन ने सोमवार को कहा है कि इस गंभीर आर्थिक संकट से निपटने के लिए पाकिस्तान की ओर से उठाए गए कदमों का वह समर्थन करता है, उम्मीद है कि पाकिस्तान इससे उबर कर आगे बढ़ेगा.
चालू खाता घाटा में भारी गिरावट
पाकिस्तानी अंग्रेजी अखबार 'द डॉन' के मुताबिक, स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) की ओर से सोमवार को जारी आकड़ों के अनुसार, भुगतान संकट के कारण वर्तमान में पाकिस्तान का चालू खाता घाटा जनवरी 2022 की तुलना में लगभग 90 फीसदी गिरकर 0.24 अरब डॉलर मात्र रह गया है. जबकि जनवरी 2022 में यह आंकड़ा 2.47 अरब डॉलर था.
रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर 2022 की तुलना में जनवरी 2023 महीने की चालू खाता घाटा में भी 16 फीसदी से ज्यादा की कमी दर्ज की गई है. दिसंबर 2022 में यह आंकड़ा 0.29 अरब डॉलर था.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











