
पाकिस्तान की पनाह में बैठे सात आतंकियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, जम्मू-कश्मीर में लाखों की संपत्ति जब्त
AajTak
बारामूला पुलिस के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बारामूला की अतिरिक्त सत्र अदालत ने कुर्की आदेश जारी किया था. जिसे हासिल करने के बाद पुलिस ने पाकिस्तान में बैठे आतंकी आकाओं की लाखों रुपये की 13 कनाल जमीन कुर्क कर ली.
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में मौजूद सात आतंकी आकाओं की संपत्तियां कुर्क कर ली गईं. ये सभी आतंकी इस वक्त पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में पनाह लिए बैठे हैं. यह कार्रवाई जिला पुलिस ने अदालत से कुर्की का आदेश मिलने के बाद अंजाम दी. जब्त की गई संपत्ति लाखों की बताई जा रही है.
बारामूला पुलिस के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि बारामूला की अतिरिक्त सत्र अदालत ने कुर्की आदेश जारी किया था. जिसे हासिल करने के बाद पुलिस ने पाकिस्तान में बैठे आतंकी आकाओं की लाखों रुपये की 13 कनाल जमीन कुर्क कर ली.
पुलिस के मुताबिक, आतंकियों की संपत्ति की पहचान पुलिस के एक खास जांच अभियान के तहत की गई थी. इसके बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की गई.
जिन आतंकियों की संपत्ति कुर्क की गई है, उनकी पहचान शेखपोरा के शब्बीर अहमद सोफी, वारिपोरा पाईन के गुलाम नबी अलाई, वारपोरा बाला के गुलाम नबी शेख, रेशीपोरा औथूरा के शरीफ उद दीन चोपन और गुल्ला शेख, सलूसा के मोहम्मद रफीक खान और फ्रास्टर तिलगाम के अब्दुल हमीद पर्रे के रूप में की गई है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









