
पाकिस्तान की नई चाल, कश्मीर में तैयार करेगा नया आतंकी गिरोह
Zee News
ISI ने हाल ही में भारत के खिलाफ एक और नई प्लानिंग रची है. इस प्लानिंग के तहत पाकिस्तान कुछ नए आतंकियों का एक गिरोह तैयार करेगा और भारतीयों की हत्या करेगा. इस प्लान के पीछे का उद्देश्य है कि सारी दुनिया में ये संदेश जाए कि घाटी में शांति स्थापित नहीं हुई है.
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ एक और भयानक साजिश रची है. दरअसल पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में आईएसआई (ISI) के अफसरों और आतंकवादी सरगनाओं की मीटिंग में तय किया गया है कि कश्मीर में टार्गेट किलिंग को तेज किया जाएगा. इसकी जिम्मेदारी लेने के लिए नए नाम से एक आतंकवादी गिरोह तैयार किया जा रहा है. इसके जरिए दुनिया को ये संदेश देने की कोशिश की जाएगी कि कश्मीर में शांति स्थापित नहीं हुई है.
खुफिया सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक सितंबर के आखिरी हफ्ते में PoK के मुजफ्फराबाद में आईएसआई के अफसरों ने आतंकवादी सरगनाओं के साथ मीटिंग की और कश्मीर में एक नया आतंकवादी गिरोह तैयार करने का फैसला लिया गया. इस गिरोह का काम पुलिस के खबरियों, सुरक्षाबलों के साथ काम करने वालों, खुफिया विभागों में काम करने वाले कश्मीरियों की हत्या करने का होगा. ये गिरोह गैर कश्मीरी लोगों, बीजेपी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े लोगों की भी हत्या करेगा. इसके अलावा आईएसआई ने शुरुआती 200 लोगों की एक हिट-लिस्ट भी तैयार की है जिनकी हत्या से सनसनी फैलाने की कोशिश की जाएगी. इसमें कई कश्मीरी पंडितों के भी नाम हैं जो पंडितों की घर वापसी को लेकर सक्रिय हैं.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








