
पाकिस्तान की जेल से 20 भारतीय मछुआरों की रिहाई, वाघा बॉर्डर पर छोड़ा जाएगा
AajTak
पाकिस्तान के कराची स्थित मलिर जेल से 20 भारतीय मछुआरों को रविवार को रिहा किया जाएगा. ये मछुआरे 24 जनवरी को वाघा-अटारी बॉर्डर पहुंचेंगे. रिहा लोगों को भारतीय अधिकारियों के सुपुर्द किया जाएगा.
पाकिस्तान की मलिर कराची जिला जेल से 20 भारतीय मछुआरों की रिहाई होने जा रही है. 23 जनवरी को जेल से रिहा मछुआरों को अगले दिन 24 जनवरी को वाघा-अटारी बॉर्डर पर भारतीय अधिकारियों को सौंपने के लिए ला जाएगा.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











