
पाकिस्तान की अब खैर नहीं... वॉर मॉक ड्रिल की देशभर में तैयारी, दिल्ली में PM मोदी कर रहे NSA डोभाल के साथ बैठक
AajTak
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दिल्ली में बैठकों का दौर जारी है. प्रधानमंत्री कार्यालय में पीएम नरेंद्र मोदी और NSA अजीत डोभाल की अहम बैठक हो रही है.
PM Modi NSA Doval Meeting: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ तनाव बढ़ता जा रहा है. पाक की ओर से भी लगातार जंग की धमकी जा रही है. इस बीच आज (मंंगलवार) को प्रधानमंत्री कार्यालय में PM नरेंद्र मोदी के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल की अहम बैठक हो रही है.
मंगलवार शाम को भी प्रधानमंत्री कार्यालय में पीएम मोदी और अजीत डोभाल की बैठक हुई थी. उसी दौरान केंद्रीय गृह सचिव भी उस बैठक में शामिल हुए. इस बैठक में पीएम मोदी द्वारा रक्षा तैयारियों का जायजा लिया गया.
इमरजेंसी हालात से निपटने की बड़ी तैयारी
गृह मंत्रालय के निर्देश पर, हमले के खतरे को देखते हुए कल (7 मई) को देश भर में 259 जगहों पर इमरजेंसी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी, जिसमें आपातकालीन तैयारियों को परखा जाएगा. जम्मू कश्मीर में 20 जगहों समेत सीमा से जुड़े इलाकों पर खास फोकस रहेगा, और मॉक ड्रिल पर केंद्रीय गृह सचिव राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के साथ बैठक की. उधर पाकिस्तान को सबक सिखाने का मिशन शुरू हो गया है, सीमा पर मुस्तैदी बढ़ाई गई है और पानी की सप्लाई रोके जाने से पाकिस्तान में जल संकट पैदा हो गया है.
नौसेना की तैयारी
जल, वायु और थल सेना की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. मंगलवार को डीआरडीओ और भारतीय नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में मल्टी इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन (MIGM) का सफल परीक्षण किया है. यह एडवांस समुद्री माइन कई प्रकार के सेंसरों से दुश्मन के युद्धपोतों और पनडुब्बियों द्वारा छोड़े गए विभिन्न संकेतों का पता लगाकर पुष्टि करती है कि "क्या ये शिप हमारे लिए खतरा है" और फिर उचित समय पर विस्फोट करती है. यह परीक्षण पूरी तरह सफल रहा है और यह माइन नौसेना में शामिल होने के लिए तैयार है, जिससे भारत की विशाल समुद्री तटरेखा की सुरक्षा क्षमता बढ़ेगी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











