
पाकिस्तान की अदालत का अजीब फैसला, पिता की विरासत में गैर-मुस्लिम बेटे का हक किया खारिज
AajTak
लाहौर हाई कोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि किसी मुस्लिम रिश्तेदार की संपत्ति में गैर-मुस्लिम वारिस को कोई हिस्सा विरासत में नहीं मिल सकता. कोर्ट ने कहा कि एक मुस्लिम की विरासत में किसी गैर-मुस्लिम को हक नहीं दिया जा सकता. शख्स अहमदी समुदाय से था, जिन्हें पाकिस्तान में गैर-मुस्लिम माना जाता है.
पाकिस्तान में लाहौर हाई कोर्ट ने एक अजीब फैसला सुनाया है. यहां एक अहमदी मुस्लिम समुदाय के शख्स को सिर्फ इसलिए पिता की प्रॉपर्टी में हिस्सा नहीं मिला, क्योंकि वह अहमदी है. शख्स का पिता मुस्लिम था, और उसके मरने के बाद प्रॉपर्टी उसके तीन बेटों और दो बेटियों में विभाजित किया गया था.
अब मामला यहां तक पहुंच गया कि उसका एक पोता अपने एक चाचा के खिलाफ कोर्ट पहुंच गया, जिसके बारे में उसने दावा किया कि वह अहमदी हैं और मुस्लिम नहीं - इसलिए पिता कि प्रॉपर्टी में उनका हक नहीं बनता. लाहौर हाईकोर्ट ने भी यह बात स्वीकार कर ली, और पोते के हक में फैसला सुना दिया.
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान-पाकिस्तान में जंग शुरू! तालिबान आर्मी ने PAK एयरस्ट्राइक का दिया जवाब, 19 सैनिक मारे
मरने के बाद बेटे-बेटियों में बांटी गई संपत्ति
लाहौर हाईकोर्ट के चौधरी मुहम्मद इकबाल ने यह फैसला उस मामले में दिया, जिसमें तोबा टेक सिंह जिले के गोजरा तहसील की 83 कनाल भूमि के उत्तराधिकार का मुद्दा था. यह जमीन एक मुस्लिम की थी, जिसकी मृत्यु के बाद संपत्ति उसके तीन पुत्रों और दो पुत्रियों के बीच विभाजित कर दी गई थी.
हालांकि, मृतक के एक मुस्लिम पोते ने इस विभाजन को चुनौती दी, क्योंकि उसने दावा किया कि उसका एक चाचा (जिसके पक्ष में विभाजन हुआ था) अहमदी था, जिसकी वजह से मुस्लिम पिता की संपत्ति विरासत में नहीं मिल सकती थी. कोर्ट ने पोते के पक्ष में फैसला सुनाया, जिससे विभाजन को निरस्त किया गया. क्रॉस-परीक्षा के दौरान गैर-मुस्लिम वारिस के एक उत्तराधिकारी ने भी यह गवाही दी कि उसके पिता अहमदी थे.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











