
पाकिस्तान का हवाई हमला, 3 क्रिकेटरों समेत 17 अफगानी नागरिक ढेर, देखें
AajTak
रणभूमि स्पेशल में देखिए कैसे पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में हवाई हमला किया जिसमें तीन युवा क्रिकेटरों समेत 17 लोगों की मौत हो गई. इस हमले पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि 'पाकिस्तान और अफगानिस्तान की जंग को रोकना उनके बाएं हाथ का खेल है, लेकिन अभी उनके पास कई दूसरे काम हैं.' इस हमले के बाद अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के साथ नवंबर में होने वाली ट्राई-सीरीज रद्द कर दी है.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










