
पाकिस्तान का ये दावा निकला झूठ, रूस ने फिर दिखाया आईना!
AajTak
हाल ही में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारत के बाद पाकिस्तान का दौरा किया था. उस दौरान लावरोव ने पाकिस्तान को आर्थिक मदद सहित सैन्य उपकरण मुहैया कराने की बात कही थी. इसे भारत के समक्ष चुनौती की तरह देखा गया.
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के दौरे के बाद पाकिस्तान ने दावा किया था उसे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तरफ से हर मोर्चे पर आर्थिक मदद मुहैया कराने का प्रस्ताव मिला है. इमरान सरकार ने इसे पुतिन सरकार की तरफ से ब्लैंक चेक का प्रस्ताव करार दिया था. लेकिन अब रूसी राजनियकों ने इसे झूठ बताया है. (फाइल फोटो-Getty Images) रूस के राजनियक सूत्रों ने ब्लैंक चेक वाले पाकिस्तान के दावे को झूठा प्रचार और फेक न्यूज का हिस्सा बताया है. बिजनेस अखबार इकोनॉमिक्स टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ब्लैंक चेक वाली कोई बात नहीं है. राजनियक सूत्रों ने पाकिस्तानी मीडिया में ब्लैंक चेक संबंधी प्रकाशित खबरों को प्रोपेगेंडा और फेक न्यूज बताया है. (फाइल फोटो-Getty Images)
ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









