
पाकिस्तान का भारत के साथ व्यापार पर U-Turn, गृह मंत्री बोले, ‘अनुच्छेद-370 पर फैसला वापस होने के बाद ही व्यापार’
AajTak
पाकिस्तान ने भारत से चीनी और कपास आयात करने पर अगले ही दिन यू-टर्न ले लिया. इस बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख रशीद ने फिर से कश्मीर में धारा-370 की वापसी तक व्यापार नहीं करने की बात कही है. जानें क्या है पूरा मामला
पाकिस्तान ने भारत से चीनी और कपास आयात करने पर अगले ही दिन यू-टर्न ले लिया. इस बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख रशीद ने फिर से कश्मीर में धारा-370 की वापसी तक व्यापार नहीं करने की बात कही है. जानें क्या है पूरा मामला कैबिनेट ने खारिज किया प्रस्ताव पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार ने गुरुवार को इकोनॉमिक कॉर्डिशन कमेटी के भारत से चीनी और कपास का आयात शुरू करने के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया. मंत्रिमंडल के इस निर्णय से एक दिन पहले ही कॉर्डिशन कमेटी ने भारत के साथ व्यापार फिर शुरू करने की अपील की थी.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











