
पाकिस्तान: कब्र से निकाला जाएगा आमिर लियाकत का शव-मचा हंगामा, अदालत ने क्यों दिया आदेश?
AajTak
पाकिस्तान के लोकप्रिय टीवी होस्ट रहे आमिर लियाकत ( Aamir Liaquat) का 9 जून को उनके घर पर निधन हो गया था. वह 49 साल के थे. उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई थी. हालांकि, पुलिस ने लियाकत के शव का पोस्टमॉर्टम कराने को कहा था लेकिन परिवार ने इससे इनकार कर दिया था.
पाकिस्तान के लोकप्रिय टीवी होस्ट और सांसद रहे आमिर लियाकत की जिंदगी जितनी विवादों में रही, उनकी मौत भी उतनी ही चर्चा में है. लियाकत की मौत को लेकर लगातार कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. अब पाकिस्तान की एक अदालत ने आमिर लियाकत के शव का पोस्टमॉर्टम कराने का आदेश दिया है. इसके लिए लियाकत के शव को कब्र से बाहर निकाला जाएगा.
पिछले हफ्ते न्यायिक मजिस्ट्रेट (ईस्ट) ने अब्दुल अहद नाम के एक शख्स की याचिका पर आदेश जारी किया था. याचिका में कहा गया था कि आमिर लियाकत की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए उनके शव का पोस्टमार्टम जरूर किया जाना चाहिए. इसके बाद अदालत ने आमिर लियाकत का पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया. अदालत के इस फैसले की काफी आलोचना की जा रही है. कई पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज इसका विरोध कर रहे हैं.
आमिर लियाकत के शव के पोस्टमॉर्टम का विरोध करने वालों में पाकिस्तानी अभिनेत्री उशना शाह भी हैं. उशना ने ट्वीट कर कहा, शव को कब्र से बाहर निकालने से उनके बच्चों को और पीड़ा ही होगी. वे पहले ही काफी कुछ झेल चुके हैं.
पाकिस्तान की दिग्गज अभिनेत्री बुशरा अंसारी ने भी अदालत के आदेश का विरोध किया. उन्होंने बाकायदा वीडियो पोस्ट कर लियाकत की मौत के लिए सोशल मीडिया ट्रोलिंग को जिम्मेदार ठहराया.
पाकिस्तान के टीवी होस्ट वसीम बादामी ने भी आमिर लियाकत का पोस्टमॉर्टम कराने के अदालत के आदेश पर चिंता जताई. बादामी ने ट्वीट कर कहा कि लियाकत को मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद बिना ऑटोप्सी के दफनाया गया था. उनके बच्चों को और पीड़ा मत पहुंचाएं.
आमिर लियाकत की पहली बीवी थी पोस्टमॉर्टम के खिलाफ

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











