
पाकिस्तान: आरोपियों ने पहले बुलाया, फिर होटल में ले जाकर अमेरिकी युवती के साथ किया गैंगरेप
AajTak
युवती ने आरोप लगाया कि हम फोर्ट मुनरो के एक होटल में रुके थे, जहां दोनों आरोपियों ने मेरे साथ गैंगरेप किया और मुझे ब्लैकमेल करने के लिए घटना का वीडियो भी बनाया.
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक अमेरिकी युवती के साथ रेप की घटना सामने आई है. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 21 साल की अमेरिका की रहने वाली युवती ने आरोप लगाया है कि दो लोगों ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है.
पाकिस्तान में यह घटना डीजी खान जिले से करीब 500 किलोमीटर दूर फोर्ट मुनरो हिल स्टेशन के एक होटल में हुई. बीती 17 जुलाई को फेसबुक पेज चलाने वाली व्लॉगर और टिकटॉकर पीड़िता अपने सोशल मीडिया दोस्तों मुजमिल सिप्रा और अजान खोसा के साथ व्लॉग बाने के लिए उस जगह का दौरा कर रही थी.
डीजी खान जिले के डिप्टी कमिश्नर अनवर बरियार ने बताया कि अमेरिकी युवती अपने सोशल मीडिया फ्रैंड मुजमल सिप्रा के इन्विटेशन पर कराची से फोर्ट मुनरो आई थी, जिसके बाद रविवार को वह लाहौर से करीब 550 किलोमीटर दूर पंजाब के राजनपुर जिले में गई थी.
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पाकिस्तान में टूरिस्ट वीजा पर आई युवती बीते सात महीने से देश में रह रही थी. एफआईआर में बताया गया है कि पीड़िता ने रविवार को फोर्ट मुनरो का दौरा किया और सिप्रा और उसके दोस्त अज़ान खोसा के साथ एक व्लॉग बनाया.
होटल में युवती के साथ गैंगरेप
युवती ने आरोप लगाया कि हम फोर्ट मुनरो के एक होटल में रुके थे, जहां दोनों आरोपियों ने मेरे साथ गैंगरेप किया और मुझे ब्लैकमेल करने के लिए घटना का वीडियो भी बनाया. बॉर्डर मिलिट्री पुलिस ने सिप्रा को गिरफ्तार कर लिया है और पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 376 और 292 बी के तहत दर्ज एफआईआर में दूसरे संदिग्ध की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











