
'पाकिस्तान आकर कानून का सामना करेंगे नवाज शरीफ', भाई शहबाज ने बताया प्लान
AajTak
नवाज शरीफ पर इमरान खान की सरकार में भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे थे. अदालत ने उन्हें सात साल जेल की सजा सुनाई थी लेकिन स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर वो लंदन चले गए और तत्कालीन सरकार की कोशिशों के बावजूद देश नहीं लौटे. अब जब उनकी पार्टी सत्ता में है, अपने भाई शहबाज शरीफ की कोशिशों से वो देश लौटने वाले हैं.
पाकिस्तान की संसद भंग होने के ठीक एक दिन बाद गुरुवार को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि पाकिस्तान-मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) सुप्रीमो नवाज शरीफ अगले महीने पाकिस्तान वापस आएंगे. इमरान खान की सरकार में भ्रष्टाचार के दोषी करार दिए गए नवाज शरीफ 2019 में लंदन भाग गए थे. अब शहबाज शरीफ का कहना है कि वो पाकिस्तान आकर कानून का सामना करेंगे.
पाकिस्तान के न्यूज नेटवर्क जियो न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में पाकिस्तानी पीएम ने कहा कि कार्यवाहक सरकार के कार्यभार संभालते ही वो अपने भाई नवाज शरीफ से मिलने के लिए लंदन जाएंगे.
उन्होंने कहा, 'नवाज शरीफ अगले महीने पाकिस्तान आएंगे और वो कानून का सामना करेंगे. वो हमारे चुनावी मुहिम का नेतृत्व भी करेंगे.'
हालांकि, शरीफ ने यह नहीं बताया कि नवाज शरीफ किस तारीख को पाकिस्तान वापस आ रहे हैं.
भ्रष्टाचार के मामले में सजायाफ्ता नवाज भाग गए थे लंदन
73 वर्षीय नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार के मामले में इमरान खान की सरकार के दौरान सात साल की सजा सुनाई गई थी. नवंबर 2019 में पाकिस्तान के हाई कोर्ट ने स्वास्थ्य कारणों से नवाज शरीफ को देश छोड़ने की इजाजत दे दी थी. इमरान खान की सरकार ने नवाज को पाकिस्तान वापस लाने की कई कोशिशें की थीं जो असफल रहीं.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








