
पाकिस्तान-अफगानिस्तान की जंग रोकने के लिए कतर में बड़ी मीटिंग, PAK प्रतिनिधि दोहा पहुंचा
AajTak
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के प्रतिनिधिमंडल दोहा में वार्ता के लिए मिल रहे हैं. पाकिस्तान की ओर से ख्वाजा आसिफ और आसिम मलिक शामिल हैं, जबकि अफगानिस्तान की ओर से मुल्ला मोहम्मद याकूब और अब्दुल हक वसीक रहेंगे. संघर्षविराम दो दिनों के लिए बढ़ाया गया है.
पाकिस्तान का उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल दोहा पहुंच गया है ताकि अफगानिस्तान की इस्लामिक अमीरात के साथ वार्ता शुरू की जा सके. इस प्रतिनिधिमंडल में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और खुफिया एजेंसी के प्रमुख आसिम मलिक शामिल हैं. इस बीच, काबुल से अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री मुल्ला मोहम्मद याकूब मुजाहिद और खुफिया विभाग के प्रमुख अब्दुल हक वसीक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल दोहा पहुंचने वाला है.
पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने अपने बीच चल रहे 48 घंटे के अस्थायी संघर्षविराम को दोहा वार्ता की समाप्ति तक बढ़ा दिया है. यह फैसला पाकिस्तान के अनुरोध पर लिया गया. दोनों देशों के बीच यह बातचीत अतीत में हुई तीव्र सीमा झड़पों के बाद हो रही है जिसमें दर्जनों लोग मारे गए और कई घायल हुए थे. हालांकि, इस बीच दावा है कि पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया.
यह भी पढ़ें: 'बर्बर, अनैतिक और अमानवीय...', अफगानी क्रिकेटरों की मौत पर राशिद खान भड़के, पाकिस्तान को दिखाया आईना
पाकिस्तान के उत्तर वजीरिस्तान में हाल ही में हुए एक आत्मघाती हमले में सात पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और 13 घायल हुए. इसके बावजूद, अफगान तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा कि काबुल सरकार ने अपनी सेनाओं को निर्देश दिया है कि जब तक पाकिस्तान कोई हमला नहीं करता, तब तक संघर्षविराम बनाए रखा जाए.
कतर और तुर्की की मध्यस्थता में बैठक
कतरी सूत्रों के अनुसार, यह बैठक कतर और तुर्की की मध्यस्थता में आयोजित की जा रही है. इसमें मुख्य रूप से संघर्षविराम की अवधि बढ़ाने और हालिया राजनीतिक और सुरक्षा चुनौतियों के समाधान पर चर्चा होगी. विशेषज्ञ जन्नत फहीम ने कहा कि दोनों देशों के उच्च-स्तरीय प्रतिनिधियों की भागीदारी इस बात का संकेत है कि वार्ता से सकारात्मक नतीजे निकल सकते हैं.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










