
पाकिस्तानी हमलों को फेल कर कैसे उनके ठिकाने किए तबाह, Indian Army ने शेयर किया Video
AajTak
भारतीय सेना ने अपने बयान में कहा,
पाकिस्तान की नापाक हरकतों को एक बार फिर भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया है. पाकिस्तान ने गुरुवार रात जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब और गुजरात के सहरदी इलाकों में मिसाइल औऱ ड्रोन से हमले की कोशिश की जिसे भारतीय डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया. इस बीच आर्मी ने एक वीडियो जारी करते हुए बताया है कि कैसे उसने दुश्मन के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया
सेना ने बताया कि 8 और 9 मई 2025 की रात पाकिस्तान की सेना ने पश्चिमी सीमा पर एक साथ कई हमलों की कोशिश की. पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और अन्य हथियारों के ज़रिए भारतीय सीमाओं को निशाना बनाया गया. इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर कई बार सीज़फायर का उल्लंघन किया गया.
यह भी पढ़ें: जम्मू, जैसलमेर, जालंधर से पठानकोट...PAK को हर जगह मुंह की खानी पड़ी, जानें सरहदी इलाकों के ताजा हालात
सेना का बयान
सेना ने बयान जारी करते हुए बताया कि "ऑपरेशन सिंदूर" के तहत सभी ड्रोन हमलों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया और सीज़फायर उल्लंघनों का मुंहतोड़ जवाब दिया गया. सेना ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि भारतीय सीमाओं की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे और किसी भी नापाक मंसूबे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: 'हां, पाकिस्तान आतंकियों का मददगार...', जंग के बीच खुलकर भारत के सपोर्ट में आया अमेरिका

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












