
पाकिस्तानी साजिश, ड्रग और ड्रोन... 5 किलो हेरोइन और लाखों की ड्रग मनी के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
AajTak
डीजीपी यादव ने एक बयान में कहा कि गिरफ्तार किए गए तीनों की पहचान हुसनप्रीत सिंह, करणदीप सिंघा उर्फ मन्ना और मनिंदर सिंह के रूप में हुई है, जो सभी अमृतसर के निवासी हैं. पुलिस ने बड़ी मात्रा में हेरोइन और ड्रग मनी बरामद करने के अलावा आरोपियों के दोपहिया वाहन भी जब्त किए हैं.
पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 5 किलो हेरोइन और 4.45 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है. यह जानकारी खुद पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने गुरुवार को दी.
पीटीआई के अनुसार, डीजीपी यादव ने एक बयान में कहा कि गिरफ्तार किए गए तीनों की पहचान हुसनप्रीत सिंह, करणदीप सिंघा उर्फ मन्ना और मनिंदर सिंह के रूप में हुई है, जो सभी अमृतसर के निवासी हैं. पुलिस ने बड़ी मात्रा में हेरोइन और ड्रग मनी बरामद करने के अलावा आरोपियों के दोपहिया वाहन भी जब्त किए हैं.
डीजीपी ने कहा कि अमृतसर में एक काउंटर इंटेलिजेंस टीम को सूचना मिली थी कि करणदीप और मनिंदर को हाल ही में पाकिस्तानी तस्करों द्वारा ड्रोन का उपयोग करके गिराई गई हेरोइन की एक बड़ी खेप मिली है, जिसे वे हुसनप्रीत को सप्लाई करने जा रहे थे.
अधिकारी ने बताया कि सूचना के अनुसार, करणदीप और मनिंदर एक सफेद स्कूटर पर अमृतसर-अटारी रोड पर पंजाबी बाग पैलेस के पास तस्करी का सामान हुसनप्रीत को देने आने वाले थे, जो काले रंग की मोटरसाइकिल पर आने वाला था.
डीजीपी यादव ने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पंजाबी बाग पैलेस के पास एक विशेष चेक-पोस्ट लगाया था. वहीं आरोपियों के कब्जे से हेरोइन और ड्रग मनी बरामद की गई और बाद में तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया.
राज्य पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि रैकेट में शामिल पाकिस्तान स्थित ड्रग तस्करों की पहचान करने के लिए इस मामले में जांच जारी है.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










