
पाकिस्तानी नागरिक ने कश्मीर में डाला वोट? वायरल वीडियो पर चुनाव आयोग ने दिए जांच के आदेश
AajTak
एक पाकिस्तानी नागरिक द्वारा भारतीय चुनावों में मतदान करने का वीडियो वायरल होने पर चुनाव आयोग ने जांच के आदेश दिए हैं. यदि यह दावा सही पाया गया, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मामला पहलगाम हमले के बाद तेजी से गरमाया हुआ है, जहां दोनों देशों के बीच तनाव पहले से ही बढ़ा हुआ है.
एक वायरल वीडियो ने भारत के चुनाव आयोग को तत्काल कार्रवाई करने पर मजबूर कर दिया है. बुधवार सुबह वायरल हुए इस क्लिप में एक शख्स, जिसका नाम ओसामा बताया जा रहा है, उसका दावा है कि उसने 2008 से भारत में रह रहा है. उसके पास आधार कार्ड, पहचान पत्र है और उसने भारतीय चुनावों में मतदान भी किया है, जबकि उसके पास पाकिस्तानी पासपोर्ट भी है.
वीडियो वायरल होने के बाद, चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर के मुख्य चुनाव अधिकारी को निर्देश दिया है कि वह मामले की जांच करें और आवश्यक कदम उठाएं. संबंधित इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ERO) को कारण बताओ नोटिस जारी करने की सिफारिश की गई है.
यह भी पढ़ें: पहलगाम में जान गंवाने वाले शुभम के परिवार से मिले राहुल गांधी, विशेष संसद सत्र की उठाई मांग
सिर्फ भारतीय नागरिक ही कर सकते हैं मतदाता के लिए रजिस्ट्रेशन
जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 के मुताबिक, सिर्फ भारतीय नागरिक ही मतदाता के रूप में रजिस्टर कर सकते हैं. चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि अगर ओसामा का दावा सत्य पाया जाता है, तो उसके खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी. फॉर्म 6—जो नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए इस्तेमाल किया जाता है—के तहत आवेदकों को स्पष्ट रूप से अपनी भारतीय नागरिकता घोषित करनी होती है. कोई भी झूठी घोषणा दंडनीय अपराध है.
चुनाव आयोग ने शुरू की वायरल वीडियो के दावे की जांच

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











