
'पाकिस्तानी टीवी सीरियल जिंदगी में जहर घोल रहे, दूर रहें महिलाएं...', देवबंद के मौलाना कारी बोले
AajTak
देवबंद के उलेमा मौलाना कारी इस्हाक़ गोरा ने सहारनपुर में पाकिस्तानी टीवी सीरियलों पर एक बड़ा और विवादित बयान दिया है. मौलाना ने कहा है कि इन सीरियलों ने हमारे पारिवारिक रिश्तों में जहर घोल दिया है, जिसके कारण मुसलमानों में तलाक के मामले बढ़े हैं. उन्होंने महिलाओं से नाटक देखना छोड़ने और इस्लामी तालीम अपनाने का आग्रह किया है.
सहारनपुर में देवबंद के उलेमा मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने पाकिस्तानी टीवी सीरियलों पर बड़ा बयान दिया है. मौलाना ने इन सीरियलों को मुस्लिम घरों में विवाद और नफरत पैदा करने के लिए जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने दावा किया इन्हीं सीरियलों के कारण तलाक और घरों में कलह के मामले बढ़े हैं. उन्होंने मुसलमानों से खासतौर पर महिलाओं से इन सीरियलों से दूर रहने और इस्लामी तालीम अपनाने की अपील की है.
मौलाना कारी इसहाक गोरा ने सहारनपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि पाकिस्तानी टीवी सीरियलों ने हमारे समाज के रिश्तों में जहर घोल दिया है. इन सीरियलों के कारण घरों में कलेश और तलाक के मामले बढ़ रहे हैं.
कहानियों ने रिश्तों में घोला जहर
मौलाना गोरा ने सीधे तौर पर तलाक के बढ़ते मामलों के लिए इन पाकिस्तानी सीरियलों को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि टीवी ने घरों में जहर घोल दिया है. उन्होंने कहा, 'ये सीरियल हमारे घरों में जहर घोल रहे हैं. सास-बहू के झगड़े, मर्द को जालिम और औरत को बेबस दिखाना, ऐसी कहानियां हमारे असली रिश्तों को बिगाड़ रही हैं.'

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









