
पाकिस्तानी जासूस कासिम के बाद अब उसका भाई असीम भी गिरफ्तार, ISI से गहरा संबंध सामने आया
AajTak
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है. राजस्थान के मौलवी कासिम के भाई हसीन को गिरफ्तार किया गया, जो दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके से खरीदे गए मोबाइल सिम का इस्तेमाल कर पाकिस्तान की जासूसी गतिविधियों में शामिल था.
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को एक और बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने राजस्थान के मौलवी कासिम के भाई हसीन की गिरफ्तारी की है. हाल में ही कासिम को दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तानी जासूसी के आरोप में हरियाणा के मेवात से गिरफ्तार किया था.
दिल्ली पुलिस ने जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हसीन को कोर्ट में पेश किया है.
दिल्ली पुलिस ने कहा कि जो मोबाइल नंबर हमने पकड़ा तो पता चला कि सिम इंडिया का था और पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहा था.
इन सिम के नंबर पर व्हाट्सएप चलाकर DRDO और मिलट्री इंटेलिजेंस के लोगों को हनीट्रैप मे फंसाने की कोशिश की जा रही थी जिसका सबूत पुलिस ने कोर्ट को दिया.
इसके भाई कासिम को स्पेशल सेल ने पहले ही गिरफ्तार किया है. कासिम ने पिछले साल 6 अगस्त को पाकिस्तान की यात्रा की थी. वही इन सिम को लेकर पाकिस्तान गया था. वो फोन नंबर हसीन के नाम पर ही दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके से खरीदा गया था.
सिम का कनेक्शन हसीन के नाम का है. आईपी ऐड्रेस विश्लेषण से पता चला कि इन सिम को पाकिस्तान के इंटेलीजेंस ऑफिसर को दिया गया जिनके जरिए हनीट्रैप किया जा रहा था.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











