
पाकिस्तानी अखबार ने पूछा, क्या मुसलमान होने की कीमत चुका रहे आर्यन?
AajTak
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को अब तक जमानत नहीं मिल पाई है. चार अक्तूबर से आर्यन खान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हिरासत में हैं. तमाम कोशिशों के बावजूद आर्यन को अब तक जमानत नहीं मिल पाई है. ऐसे में पाकिस्तानी मीडिया ने सवाल उठाए हैं कि क्या बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार शाहरुख खान को आर्यन के सहारे टारगेट करने की कोशिश की जा रही है.
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को अब तक जमानत नहीं मिल पाई है. चार अक्टूबर से आर्यन खान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हिरासत में हैं. आर्यन खान की बेल का एनसीबी ने पुरजोर विरोध किया था. एनसीबी ने अपनी तरफ से मजबूत दलीलें पेश कीं. ड्रग्स चैट, इंटरनेशनल ड्रग पेडलर संग कनेक्शन और ड्रग ट्रैफिकिंग जैसे कई गंभीर आरोप आर्यन खान पर लगाए गए. वहीं, आर्यन के वकील ने अदालत में दलील दी कि उनके पास से कोई ड्रग्स नहीं मिला है और आर्यन इस मामले में अपनी तरफ से सहयोग करते रहेंगे. ऐसे में उनसे जमानत का अधिकार नहीं छीना जा सकता है. अब इस मामले में 20 अक्टूबर को सुनवाई होगी. इस बीच पाकिस्तानी मीडिया में भी आर्यन खान के केस को लेकर काफी चर्चा है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








