
पाकिस्तानः उड़ान के 5 मिनट बाद इमरान खान के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, ये है वजह
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के विमान में तकनीकी खामी की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. जानकारी के मुताबित पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान के विमान ने उड़ान भरी ही थी कि पांच मिनट बाद इस्लामाबाद एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के विमान में तकनीकी खामी की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. जानकारी के मुताबित पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान के विमान ने उड़ान भरी ही थी कि पांच मिनट बाद इस्लामाबाद एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. पायलट ने विशेष विमान को सुरक्षित नीचे उतार लिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान खान एक रैली के लिए चकलाला से गुजरांवाला जा रहे थे. हालांकि बाद में उन्होंने सड़क मार्ग के जरिए गुजरांवाला तक यात्रा की.
इमरान खान ने गुजरांवाला में पार्टी की रैली में कहा कि मैं सरकार से पूछना चाहता हूं कि यह सरकार किस तरह इस देश और अर्थव्यवस्था को नीचे ले जा रही है. लेकिन सरकार के लोग जनता को ही इसके लिए जिम्मेदार ठहराएंगे क्योंकि आप देश को इस दलदल में फंसने से रोक सकते थे. लेकिन आपने कुछ नहीं किया.
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक इमरान खान ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की अपनी मांग दोहराते हुए चेतावनी दी कि अगर सरकार ऐसा नहीं कराती है तो उनके उनके आह्वान पर शांतिपूर्ण सड़कों पर उतरेंगे या फिर जबरन चुनाव करवाया जाएगा.
इमरान ने अपनी पार्टी के इंसाफ स्टूडेंट फेडरेशन और युवाओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि मैं इस देश को तैयार कर रहा हूं. हकीकी आजादी के लिए मुझे इस देश के युवाओं की बहुत जरूरत होगी. उन्होंने कहा कि जब सरकार बदली तो उनके राजनीतिक विरोधियों को जनता के बीच जश्न की लहर की आशंका थी. लेकिन इसके बजाय जनता विरोध करने के लिए सड़कों पर उतर आई.
इमरान ने कहा कि सरकार ने बल प्रयोग और आंसू गैस के गोले दागकर जनता के बीच उनके समर्थन को दबाने की कोशिश की, यह सोचकर कि वे डर जाएंगे और दबाव नहीं ले पाएंगे. मैं 6 महीने से रैलियां कर रहा हूं और हर रैली में भारी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं.
ये भी देखें

आज तेहरान में सुप्रीम नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारीजानी के जनाजे में मानो पूरा ईरान उमड़ आया. युद्ध में अली खामेनेई के बाद लाराजानी का मारा जाना ईरान का सबसे बड़ा नुकसान है. ईरान लगातार नेतृत्वविहीन हो रहा है, और वाकई में घायल है. लेकिन लारीजानी की मौत के बावजूद अमेरिका के खिलाफ युद्ध में डटा हुआ है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि लाराजानी की मौत से ईरान टूटा नहीं है, और अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी. इस बीच ईरान के खिलाफ और लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ भीषण प्रहार और बर्बादी के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप को नाटो देशों से निराशा हाथ लग रही है. युद्ध में किसी भी भूमिका में नाटो के उतरने से इनकार के बाद ट्रंप कह रहे हैं कि उन्हें नाटो की जरूरत नहीं.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.











