
पांडियन को लेकर नवीन पटनायक की वैसी ही फिक्र है जैसी आकाश आनंद के प्रति मायावती की
AajTak
नवीन पटनायक और मायावती के उत्तराधिकारी का केस एक जैसा तो नहीं है, लेकिन दोनों मामलों में कई बातें कॉमन हैं. मायावती की ही तरह नवीन पटनायक ने भी अपने करीबी पूर्व नौकरशाह वीके पांडियन को लेकर चल रहे उत्तराधिकार विवाद को खारिज कर दिया है.
एक सवाल हाल के दिनों में काफी जोर पकड़ रहा था, ओडिशा सरकार में फैसले कौन ले रहा है? और चुनावी माहौल में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के लिए अपनी स्थिति स्पष्ट करना अनिवार्य हो गया था.
और इस मामले में नवीन पटनायक का बयान बिलकुल वैसा ही है, जैसा कांग्रेस कार्यकारिणी में सोनिया गांधी ने कहा था, मैं ही बतौर अध्यक्ष काम कर रही हूं... और मैं ही सारे फैसले लेती हूं. कांग्रेस में ये सवाल तब उठा था जब 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में बहुत उथलपुथल मची हुई थी, और सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर काम कर रही थीं
ओडिशा सरकार के सारे फैसले खुद लेने की बात करके नवीन पटनायक ने जवाब तो सोनिया गांधी की तरह दिया है, लेकिन उनका ये कदम काफी हद तक वैसा ही लगता है, जैसा मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद के मामले में उठाया था. जब मायावती ने आकाश आनंद को मैच्योर होने तक अपने उत्तराधिकारी की हैसियत से हटाया था, तो उसके कई कारण माने गये थे. एक कारण ये भी समझा गया था कि मायावती नहीं चाहतीं कि जिस पर बीएसपी को नई ऊचाइयां देने और बहुजन आंदोलन को आगे ले जाने की जिम्मेदारी हो - वो बेवजह कोर्ट-कचहरी के चक्कर में फंसे. क्योंकि आकाश आनंद के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई थी.
देखा जाये तो नवीन पटनायक की पार्टी बीजेडी और मायावती की बीएसपी को अपने उत्तराधिकारियों की दरकार एक जैसी ही है. तृणमूल कांग्रेस की भी स्थिति करीब करीब ऐसी ही है, और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को लेकर भी ऐसी बातें अक्सर होती रहती हैं कि वो सब कुछ कंट्रोल करने लगे हैं. फर्क बस ये है कि ममता बनर्जी बेहद सक्रिय हैं, और सदन से लेकर सड़क तक मोर्चे पर तैनात देखी जाती हैं, जबकि नवीन पटनायक की सेहत को लेकर बीजेपी की तरफ से चुनावों के दौरान अक्सर सवाल उठाये जाते रहे हैं.
पटनायक की सेहत पर सवाल क्यों?
ये मामला पिछले महीने ज्यादा ही तूल पकड़ लिया जब नवीन पटनायक और वीके पांडियन का एक वीडियो वायरल हो गया. वीडियो में देखा गया कि नवीन पटनायक भाषण दे रहे हैं, और वीके पांडियन माइक पकड़े हुए हैं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









