
पांच इनामी शार्पशूटरों को दिल्ली पुलिस ने दबोचा, दिल्ली-हरियाणा-राजस्थान-पंजाब-उत्तराखंड में दर्ज हैं मामले
AajTak
ये सभी अपराधी जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई व हरियाणा के मोस्ट वांटेड सूबे गुज्जर व काला जठेड़ी के इशारे पर आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त थे, व पांच राज्यों मे अलग-अलग स्थानों पर हत्या, हत्या के प्रयास, अनुबंधित हत्या, वसूली, धमकी इत्यादि के दस से ज्यादा मामलों में फरार थे.
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, सूब्बे गुज्जर और काला जठेड़ी गिरोह के पांच इनामी शार्पशूटरों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है. ये लोग दिल्ली- हरियाणा- राजस्थान- पंजाब- उत्तराखंड से जुड़ी वारदातों में शामिल रहे हैं. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस के पुलिस इंस्पेक्टर विक्रम दहिया व इंस्पेक्टर संदीप डबास की टीम को ये बड़ी सफलता मिली है. इनके पास से आधुनिक जिगाना और टॉरस की विदेशी पिस्टल, रिवॉल्वर व भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं. ये सभी अपराधी जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई व हरियाणा के मोस्ट वांटेड सूबे गुज्जर व काला जठेड़ी के इशारे पर लगातार आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त थे, व पांच राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर हत्या, हत्या के प्रयास, अनुबंधित हत्या, वसूली, धमकी इत्यादि के दस से ज्यादा मामलों में फरार थे.
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










