
पहाड़ों पर बर्फीला कहर, हिमाचल से उत्तराखंड तक रास्ते बंद, रिकॉर्डतोड़ सर्दी की चेतावनी!
AajTak
अक्टूबर में उत्तर भारत के मौसम में महत्वपूर्ण परिवर्तन दर्ज किया गया है. कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में रिकॉर्ड बर्फबारी हुई है, जबकि मैदानी इलाकों में बेमौसम बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है. इस मौसमी बदलाव के कारण सेब और मक्के की फसलें क्षतिग्रस्त हुई हैं और कई महत्वपूर्ण मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











